Excitel का गजब ऑफर, 1 महीने तक फ्री में चलाएं 200mbps स्पीड वाला इंटरनेट

अगर आप अपने घर पर नया ब्रॉडबैंड प्लान लगाने का सोच रहे हैं तो Excitel ने तगड़े ऑफर की पेशकश की है।

Excitel का गजब ऑफर, 1 महीने तक फ्री में चलाएं 200mbps स्पीड वाला इंटरनेट

Photo Credit: Unsplash/Brooke Cagle

घरों पर एंटरटेनमेंट के लिए ब्रॉडबैंड प्लान बेहतर विकल्प हैं।

ख़ास बातें
  • Excitel के 200mbps ब्रॉडबैंड प्लान में 350+ फ्री लाइव TV मिलते हैं।
  • Excitel के 200mbps वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 15OTT ऐप्स मुफ्त मिलते हैं।
  • Excitel के 200mbps ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 530 रुपये प्रति माह है।
विज्ञापन

अगर आप अपने घर पर नया ब्रॉडबैंड प्लान लगाने का सोच रहे हैं तो Excitel ने तगड़े ऑफर की पेशकश की है। जी हां नेटवर्क प्रोवाडर का Excitel Super Deal एक लिमिटेड टाइम ऑफर है, जिसमें यूजर्स को सीमित समय के लिए अतिरिक्त लाभ पाने का मौका दिया जा रहा है। दरअसल Excitel की यह डील ग्राहकों बिना अतिरिक्त खर्च किए ज्यादा समय तक इंटरनेट प्रदान करने की सुविधा दे रही है। अब ग्राहक कम दामों में लंबे समय तक इंटरनेट उपोयग कर पाएंगे और ज्यादा बचत भी होगी। यहां हम आपको Excitel के ब्रॉडबैंड प्लान पर मिलने वाले इस ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Latest and Breaking News on NDTV

1 महीने तक फ्री में चलाएं इंटरनेट

Excitel Super Deal ग्राहकों को 3 महीने तक प्लान खरीदने पर 1 महीने का प्लान फ्री में प्रदान कर रहा है। Excitel Super Deal  का 200mbps स्पीड वाला इंटरनेट प्लान 530 रुपये प्रति माह में आता है। साफ शब्दों में कहा जाए तो तीन महीने की कीमत चुकानी है और 1 महीने की वैधता के साथ इंटरनेट उपयोग करने का लाभ मुफ्त मिल रहा है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑफर का लाभ सिर्फ नए ग्राहक ही उठा सकते हैं, मौजूदा ग्राहकों को यह लाभ नहीं मिलेगा। वहीं यह एक लिमिटेड ऑफर है तो जल्द से जल्द इस लाभ लिया जा सकता है।

Excitel के 200mbps वाले ब्रॉडबैंड प्लान में 350 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल का एक्सेस दिया जाता है। यानी कि ग्राहकों को केबल लगाने की कोई जरूरत नहीं और न ही अतिरिक्त खर्च की जरूरत है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Distro TV, Fancode, Hungama Play, Shemaroo और SHORTS TV जैसे 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस मिलता है। यह प्लान प्रति माह 530 रुपये खर्च की लागत के साथ आता है, जिसमें टैक्स और अन्य चार्ज भी शामिल होने के बाद कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »