इनक्रिप्शन पॉलिसी: सरकार का ड्राफ्ट वापस लेने का फैसला

इनक्रिप्शन पॉलिसी: सरकार का ड्राफ्ट वापस लेने का फैसला
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मचे हंगामे के बाद केंद्र सरकार ने नई इनक्रिप्शन पॉलिसी के ड्राफ्ट को वापस लेने का फैसला किया है। यह जानकारी सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार सोशल मीडिया की आजादी की समर्थक है। यह एक ड्राफ्ट कॉपी थी और इस ड्राफ्ट को वापस लेने के आदेश दे दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ड्राफ्ट इनक्रिप्शन पॉलिसी कहीं से भी सरकार की विचारधारा को नहीं दर्शाता।

आपको बता दें कि विवाद की शुरुआत नई नेशनल इनक्रिप्शन पॉलिसी को सार्वजनिक करने के बाद हुई। ड्राफ्ट की शुरुआती कॉपी से यह बात सामने आ रही थी कि अगर इस नीति को मंजूरी मिल जाती है तो आने वाले दिनों में फोन पर व्हाट्सऐप या फिर अन्य कम्यूनिकेशन सर्विस इस्तेमाल करने के तरीके में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ड्राफ्ट कॉपी के मुताबिक, यूज़र और कंपनियों के लिए सभी मैसेज स्टोर करना अनिवार्य होने वाला था। मामला तूल पकड़ने के चंद घंटों के अंदर ही सोमवार को सरकार ने नई इनक्रिप्शन पॉलिसी के प्रस्ताव पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। सरकार ने कहा कि ड्राफ्ट पॉलिसी के तहत सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप्स जैसे मैसेजिंग सर्विस नहीं आएंगे।

यह था ड्राफ्ट में
केंद्र सरकार ने जिस नई नेशनल इनक्रिप्शन पॉलिसी पर जनता से फीडबैक मांगा था उसकी भाषा को लेकर जानकार चिंतित थे। इसमें साफ तौर पर लिखा था कि यूज़र को 90 दिनों तक प्लेन टेक्स्ट मैसेज को स्टोर करना होगा। (ऑरिजनल ड्राफ्ट को यहां क्लिक करके पढ़ें)

सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ड्राफ्ट के अनुसार, ''भारत और भारत के बाहर से काम कर रहे सभी सर्विस प्रोवाइडर जो इनक्रिप्शन टेक्नोलॉजी के जरिए किसी भी तरह की सेवा मुहैया करा रहे हैं, उन्हें भारत में सर्विस देने के लिए केंद्र सरकार के साथ समझौता करना होगा।" पॉलिसी की भाषा बेहद ही लचीली थी जिस कारण से कई ऐप्स और व्हाट्सऐप जैसे सर्विस इसकी जद में आ रहे थे।

सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद सरकार ने बताया कि सोशल मीडिया, इंटरनेट बैंकिंग और ई-कॉमर्स नए गाइडलाइन के अंतर्गत नहीं आएंगे।

अब विवाद पर विराम लगाते हुए पॉलिसी के ड्राफ्ट को वापस लेने का फैसला किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  2. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  3. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  4. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  6. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  7. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
  8. कार ड्राइवर्स के लिए गजब गैजेट! 1 डिवाइस करेगा 6 काम, लॉन्च हुआ Portronics Vayu Cop
  9. AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
  10. Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »