फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना

देश की सरकार अब बढ़ते साइबर क्राइम और वित्तीय स्कैम पर लगाम लगाने के लिए सख्ती अपना रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 सितंबर 2026 12:56 IST
ख़ास बातें
  • सरकार ने IMEI नंबर के साथ छेड़छाड़ पर रोक लगाई है।
  • नागरिकों को फेक डॉक्यूमेंट और फ्रॉड नाम से सिम नहीं खरीदनी चाहिए।
  • कोई भी अपने नाम पर लिए गए सिम कार्ड दूसरों को ट्रांसफर नहीं कर सकते हैं।

टेलीकम्युनिकेशन एक्ट, 2023 का सेक्शन 42(3)(c) टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर के साथ छेड़छाड़ पर रोक लगाता है।

Photo Credit: Pexels/Pascal

देश की सरकार अब बढ़ते साइबर क्राइम और वित्तीय स्कैम पर लगाम लगाने के लिए सख्ती अपना रही है। हाल ही में डिपार्टमेंट ऑफर टेलीकम्युनिकेशंस(DoT) ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर जैसे मोबाइल डिवाइस का IMEI नंबर के साथ छेड़छाड़ या उनका गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर के गलत उपयोग से नागरिकों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है और टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क की सिक्योरिटी और इंटीग्रिटी के लिए खतरा पैदा हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कानूनी सजा

  • टेलीकम्युनिकेशन एक्ट, 2023 और उसके तहत बने नियमों के तहत IMEI नंबरों के साथ छेड़छाड़ करना या अनधिकृत या छेड़छाड़ किए गए टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर वाले डिवाइस का उपयोग करना दंडनीय अपराध है। 
  • टेलीकम्युनिकेशन एक्ट, 2023 का सेक्शन 42(3)(c) टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर के साथ छेड़छाड़ पर रोक लगाता है।
  • सेक्शन 42(3)(e) फ्रॉड, जालसाजी या किसी और नाम लेकर सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (SIM) या टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर हासिल करने पर रोक लगाता है।
  • अगर नियम तोड़ा गया तो 3 साल तक की जेल, ₹50 लाख तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। कानून के सेक्शन 42(7) के तहत ऐसे अपराध कॉग्निजेबल और नॉन-बेलेबल होते हैं, जिसमें पुलिस बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकती है और जमानत नहीं मिलती है। 
  • सेक्शन 42(6) के तहत जो लोग ऐसे अपराध करने में मदद करते हैं या बढ़ावा देते हैं उन्हें भी समान प्रकार से सजा हो सकती है।

किसी भी तरह की कानूनी सजा या जुर्माने से बचने के लिए नागरिकों को ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल, खरीद या असेंबल न करने की सलाह दी जाती है, जैसे कि मॉडेम, मॉड्यूल, सिम बॉक्स या ऐसे इक्विपमेंट जिनके IMEI को कॉन्फिगर किया जा सकता है या जिनके साथ छेड़छाड़ की गई है।

Advertisement

फर्जी डॉक्यूमेंट से सिम लेने पर सख्त सजा
नागरिकों को फेक डॉक्यूमेंट, फ्रॉड, जालसाजी या किसी और के नाम का सहारा लेकर सिम कार्ड लेने को लेकर चेतावनी दी गई है। किसी को भी अपने नाम पर लिए गए सिम कार्ड दूसरों को ट्रांसफर करने, बेचने या किराए पर देने की अनुमति भी नहीं है। कॉलिंग लाइन आइडेंटिटी (CLI) या अन्य टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर को बदलने के लिए मोबाइल ऐप, वेबसाइट या किसी अन्य तरीके का इस्तेमाल करने को लेकर भी सख्ती दिखाई गई है। अगर कोई नागरिक अपने नाम पर सिम कार्ड लेने के बाद में उन्हें साइबर फ्रॉड या किसी अन्य गैर-कानूनी गतिविधि में इस्तेमाल के लिए उधार देता है, किराए पर देता या म्यूलिंग करता है तो कानूनी जिम्मेदारी का सामना करना पड़ सकता है।

सावधान रहना है जरूरी
अगर कोई छेड़छाड़ किए गए IMEI नंबर वाले डिवाइस का इस्तेमाल करता है, फ्रॉड तरीके से SIM कार्ड लेता है या गलत इस्तेमाल करने वालों को SIM कार्ड देता है तो सरकार उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है। नागरिकों को ऐसे लोगों से सतर्क रहना चाहिए। नागरिक अपने मोबाइल फोन को वेरिफाई और सिक्योर करने के लिए संचार साथी पहल के तहत उपलब्ध डिजिटल टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

संचार साथी से मिलेगी मदद
मोबाइल की IMEI जानकारी संचार साथी प्लेटफॉर्म के जरिए वेरिफाई की जा सकती है। इस सर्विस से लोगों को डिवाइस से संबंधित जानकारी जैसे ब्रांड का नाम, मॉडल का नाम और बनाने वाली कंपनी की जानकारी देखने की सुविधा मिलती है। सरकार ने टेलीकम्युनिकेशन रिसोर्स के गलत इस्तेमाल को रोकने और भारत के टेलीकम्युनिकेशन इकोसिस्टम की सुरक्षा और मजबूती के लिए कई कदम उठाए हैं। लोग अपने मोबाइल कनेक्शन और डिवाइस को वेरिफाई और सिक्योर करने के लिए संचार साथी पहल के तहत उपलब्ध कई सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dot, SIM Fraud, IMEI Tempering, Fake Sim Penalty, Cyber Fraud

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  11. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.