कॉल ड्रॉप: ट्राई के आदेश पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

कॉल ड्रॉप: ट्राई के आदेश पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार (ट्राई) से उसके कॉल ड्रॉप संबंधी आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब तलब किया। ट्राई ने आदेश जारी कर मोबाइल सेवाएं देने वाली दूरसंचार कंपनियों को एक जनवरी से कॉल ड्रॉप होने पर उपभोक्ताओं की अनिवार्यत: क्षतिपूर्ति करने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी।

मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी और न्यायमूर्ति जयंत नाथ की पीठ ने दूरसंचार परिचालकों की याचिका ट्राई खिलाफ को नोटिस जारी किया है। दूरसंचार सेवा प्रदाताओं की ओर से दर्ज याचिका में ट्राई के आदेश को आदेश को ‘‘विरोधाभासी और घातक’’ कहा है।

पीठ ने कहा है, ‘‘चूंकि इसे पहली जनवरी,2016 से लागू किया जाना है इसलिए हम सरकार का पक्ष सुनेंगे और आदेश पारित करेंगे।’’ याचिका में कंपनियों ने ट्राई के 16 अक्तूबर के उक्त आदेश को रद्द किये जाने की मांग की है।

नियामक ने कंपनियों को अपने नेटवर्क के उपभोक्ताओं को प्रति कॉल ड्रॉप एक रुपये की क्षतिपूर्ति करने का निर्देश दिया है। एक दिन में अधिकतम तीन कॉल के लिए क्षतिपूर्ति की जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin में 78,000 डॉलर तक पहुंचने के बाद गिरावट, होर्मुज संकट का पड़ा असर 
  2. Huawei Pura 90 Pro हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  3. 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90 Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट
  5. Dell 15 (2026) लैपटॉप भारत में लॉन्च: AI फीचर्स, Intel Core Ultra 2 प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप!
  6. Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें
  7. WhatsApp भी हुआ पेड? लॉन्च हुआ Plus प्लान, मिलेंगे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स!
  8. मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
  9. 13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »