D2h ने फिर किया टैरिफ में बदलाव, अब मिलेंगे तीन NCF स्लैब

Airtel Digital TV, Dish TV, Tata Sky और अन्य डीटीएच ऑपरेटर्स ने भी अपने प्लान में बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 मार्च 2020 19:16 IST
ख़ास बातें
  • D2h में मिलेंगे अब तीन NCF स्लैब
  • 200 एसडी चैनल्स के लिए कम से कम 130 रुपये का भुगतान
  • एक से ज्यादा टीवी कनेक्शन के लिए NCF में कोई बदलाव नहीं

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने जनवरी में संशोधित दिशानिर्देश ज़ारी किए थे।

D2h ने अपने नेटवर्क कैपेसिटी फीस (NCF) में फिर से बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद अब डी2एच के ग्राहकों को NCF के तीन नए स्लैब मिलेंगे। बता दें कि पहले ग्राहकों को चार स्लैब मिलते थे। अभी हफ्ते भर पहले ही इस DTH ऑपरेटर ने अपने NCF में बदलाव किया था। एनसीएफ के पिछले स्ट्रक्चर में D2h में केवल दो स्लैब मौजूद थे। एक स्लैब 200 एसडी चैनल्स के लिए था और दूसरा स्लैब में 200 से ज्यादा चैनल्स पाने की सुविधा थी।

D2h की वेबसाइट के मतुाबिक, डीटीएच ऑपरेटर ग्राहकों को 130 रुपये (153.40 रुपये टैक्स के साथ) के प्रति माह रीचार्ज पर 200 एसडी चैनल्स की सुविधा देगा। वहीं, 150 रुपये (177 रुपये टैक्स के साथ) के प्रति माह रीचार्ज पर 201 से लेकर 220 एसडी चैनल्स की सुविधा मिलेगी। इस नए स्ट्रक्चर में 220 चैनल्स से भी ज्यादा का स्लैब है, जिसके लिए ग्राहकों को एनसीएफ 160 रुपये (180.80 रुपये टैक्स के साथ) का प्रति माह भुगतान करना होगा।

इससे पहले NCF के केवल 2 स्लैब मौजूद थे। एक स्लैब में ग्राहकों को 130 रुपये (टैक्स के बिना) के प्रति माह चार्ज पर 200 एसडी चैनल्स मिलते थे। वहीं, 160 रुपये (टैक्स के बिना) में 200 से ज्यादा चैनल्स की सुविधा मिलती थी। D2h का यह एनसीएफ डिश टीवी से पूरी तरह से मेल खाता है।

हालांकि, इस अपडेट से पहले D2h चार एनसीएफ स्लैब उपलब्ध कराता था। 130 रुपये प्रति माह भुगतान करने पर 200 एसडी चैनल मिलते थे। 140 रुपये में 201 से लेकर 210 तक चैनल्स मिलते थे। जो यूज़र्स 211 से 220 के बीच में चैनल्स लेते थे, उनसे ऑपरेटर 150 रुपये वसुलता था। आखिरी स्लैब 221 से ज्यादा चैनल्स लेने वाले ग्राहकों के लिए था। इस स्लैब के लिए 160 रुपये प्रति माह भुगतान करना पड़ता था।
Advertisement

एक से ज्यादा टीवी कनेक्शन के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब यह है कि D2h सब्सक्राइबर्स, जिनके पास एक से ज्यादा टीवी कनेक्शन है, उन्हें अभी केवल 50 रुपये (टैक्स के बिना) का ही भुगतान करना होगा। यही नहीं, ऑपरेटर अभी भी दो एसडी चैनल्स को 1 एचडी चैनल के तौर पर गिनता है, और इसी हिसाब से सब्सक्राइबर्स से एनसीएफ वसूला जाता है।
Advertisement

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने जनवरी में संशोधित दिशानिर्देश ज़ारी किए थे। इस बदलाव के अनुसार 200 एसडी चैनल्स के लिए 130 रुपये एनसीएफ वसूला जाएगा। संशोधित दिशानिर्देश को देखते हुए  Airtel Digital TV, Dish TV, Tata Sky और अन्य डीटीएच ऑपरेटर्स ने भी अपने प्लान में बदलाव किए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , D2h, DTH, NCF
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.