मात्र 22 रुपये में 90 दिनों तक चलता है ये प्रीपेड प्लान, Jio और Airtel भी भरते हैं पानी

वोडाफोन आइडिया के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 24 घंटे की वैधता मिलती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 12 मई 2022 17:24 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है।
  • एयरटेल के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 1GB डाटा मिलता है।
  • रिलायंस जियो के 25 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 2GB डाटा मिलता है।

BSNL के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है।

चाहे कितनी भी निजी टेलीकॉम कंपनियां प्रीपेड प्लान्स से यूजर्स को फायदा दें, लेकिन सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड के आगे सभी फीके रह जाते हैं। जी हां आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे ही प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको 90 दिनों की वैधता मिलेगी और वो भी मात्र 22 रुपये में। आइए ये भी जानते हैं कि इस कीमत के आसपास अन्य टेलीकॉम कंपनियां जैसे कि रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया क्या उपलब्ध करवाती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

बीएसएनएल का 22 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: बीएसएनएल के 22 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 90 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में वॉयस कॉलिंग करने पर 30 पैसा प्रति मिनट का चार्ज देना होता है। ध्यान दें कि इस प्लान में कोई फ्री कॉलिंग, फ्री SMS और डाटा की सुविधा नहीं मिलती है। यह प्लान उन लोगों के लिए सबसे सही है जो कि सिर्फ वैधता चाहते हैं।

रिलायंस जियो का 25 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: रिलायंस जियो के 25 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान में कोई फ्री कॉलिंग और फ्री SMS नहीं मिलते हैं। यह एक डाटा एड ऑन प्लान है जो कि मौजूदा प्लान की वैधता के हिसाब से चलता है और इसकी अपनी कोई वैधता नहीं है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जा सकती है।

एयरटेल का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: एयरटेल के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 1GB डाटा मिलता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक डाटा प्लान है। वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 1 दिन तक चलता है। इस प्लान में कोई फ्री कॉलिंग और फ्री SMS नहीं मिलते हैं। 

वोडाफोन आइडिया का 19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: वोडाफोन आइडिया के 19 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 1GB डाटा मिलता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 24 घंटे की वैधता मिलती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक डाटा प्लान है और इसमें कोई फ्री कॉलिंग औरSMS की सुविधा नहीं मिलती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, Jio, Vodafone Idea

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  2. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  5. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  6. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  9. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  10. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.