बीएसएनएल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया डबल डेटा ऑफर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2016 12:20 IST
दशहरे के मौके पर टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक प्रमोशन ऑफर लॉन्च किया है। ग्राहकों को कंपनी के नए डेटा स्पेशल टैरिफ वाउचर के साथ डबल डेटा का फायदा मिलेगा।

बीएसएनएल ने बयान जारी करके बताया, "चार नए डेटा स्पेशल टैरिफ वाउचर लॉन्च किए गए हैं। 10-31 अक्टूबर 2016 के बीच इन वाउचर से रीचार्ज करने पर ग्राहकों को डबल डेटा ऑफर मिलेगा। डबल डेटा की वैधता 365 दिनों की होगी।"

ऑफर के तहत, 1,498 रुपये के रीचार्ज़ पर आपको 9 जीबी की जगह 18 जीबी डेटा मिलेगा। 2,798 रुपये के रीचार्ज पर 18 जीबी की जगह 36 जीबी, 3,998 रुपये के रीचार्ज पर 30 जीबी की जगह 60 जीबी डेटा और 4,498 रुपये के रीचार्ज पर 40 जीबी के बदले 80 जीबी डेटा मिलेगा।

बीएसएनएल बोर्ड के डायरेक्टर आर के मित्तल ने कहा, "बीएसएनएल अपने ग्राहकों को सबसे भरोसेमंद और किफायती सेवा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।" प्राइवेट कंपनियों को चुनौती देने के मकसद से बीएसएनएल ने पिछले हफ्ते  मोबाइल ब्रॉडब्रैंड की क्षमता को दोगुना करते हुए 600 टेराबाइट प्रति माह करने का ऐलान किया था।"
Advertisement

बीएसएनएल के चेयरमैन और एमपी अनुपम श्रीवास्तव ने कहा, "हमें अपने नेटवर्क पर मोबाइल डेटा के इस्तेमाल में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हम अपने डेटा नेटवर्क की क्षमता बढ़ाकर ज्यादा स्पीड में 3जी और अन्य सेवाएं मुहैया कराने की कोशिश करेंगे। दक्षिण के इलाकों में हम इस क्षमता को 600 टीबी कर देंगे और अन्य ज़ोन में 450 टीबी। यह नवंबर तक हासिल किए जाने की संभावना है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Mobile Data, Telecom, Inida, Special Tariff Vouchers

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.