वाई-फाई हॉटस्पॉट के लिए 6,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी BSNL

वाई-फाई हॉटस्पॉट के लिए 6,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी BSNL
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) देश भर में 40 हजार वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने के लिए अगले तीन साल में 6,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। यह बात कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कही।

श्रीवास्तव ने कहा, "हम अब पूंजीगत खर्च के मॉडल पर भी वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने की सोच रहे हैं। हम अपनी निविदा तैयार कर रहे हैं। हम निविदा सूचना जारी करेंगे और अपने उपकरण का उपयोग करेंगे। हम सबकुछ करेंगे।"

उन्होंने कहा, "हमारा तीन साल में 40,000 वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए हम 6,000 करोड़ रुपये खर्च करेंगे।" उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के साथ किए जा रहे पहल के लिए कंपनी ने 2015-16 में 250 स्थानों पर 2,500 हॉटस्पॉट बनाने का लक्ष्य तय किया है।

वाई-फाई हॉटस्पॉटों पर ग्राहक एक वायरलेस लोकल एरिया नेटवर्क (लैन) पर इंटरनेट का उपयोग करते हैं।

कंपनी ने निजी क्षेत्र की मदद से देश में 70-75 स्थानों पर पहले ही वाई-फाई हॉटस्पॉट बना दिए हैं।

श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी पहले वाई-फाई हॉटस्पॉट पर खर्च नहीं करती थी और निजी कंपनियों के साथ आय में साझेदारी का विकल्प अपनाती थी।

उन्होंने कहा, "पहले हम निजी कंपनियों से वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने, पांच साल तक उसकी देखरेख करने और बिक्री तथा विपणन कार्य संचालित करने के लिए भी कहा करते थे। BSNL की ओर से हम 100 मेगाबाइट प्रति सैकेंड (Mbps) से एक गीगाबाइट प्रति सेकेंड (Gbps) पर ऑप्टिकल फाइबर के जरिए अवसंरचना उपलब्ध कराते थे।"

किसी भी एक स्थान पर पांच वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने में करीब 10 लाख रुपये खर्च होता है।

श्रीवास्तव ने कहा, "इस साल का 250 स्थानों का लक्ष्य हासिल कर लेने के बाद (वाई-फाई हॉटस्पॉट पर) हमारे निवेश का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।"

BSNL की ताकत यानी लैंडलाइन सेवा के बारे में उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन साल में गांव के एक्सचेंज भी नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क (एनजीएन) एक्सचेंज में बदल जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  3. GTA में फ्री पुलिस कार! ऐसे पाएं Bravado Buffalo STX और ढेर सारे रिवॉडर्स्
  4. OTP का जमाना गया? बैंक और टेलीकॉम ला रहे हैं नया साइलेंट सिस्टम, फ्रॉड पर लगेगा ब्रेक!
  5. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकती है 7,050mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. महंगे हो रहे स्मार्टफोन! Xiaomi ने बताई असली वजह
  7. LPG गैस के बिना भी बना सकते हैं खाना, ये 4 विकल्प आएंगे आपके काम
  8. क्या AI आपको गलत बातों पर यकीन दिला रहा है? ये नई रिसर्च आपके होश उड़ा देगी!
  9. Vivo T5 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,020mAh की बैटरी 
  10. Artemis II: चांद मिशन में क्या खाएंगे एस्ट्रोनॉट? फ्रिज नहीं, ताजा खाना नहीं... NASA ने बताया पूरा सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »