BSNL को 4G और 5G नेटवर्क शुरू करने के लिए सरकार से मिलेगा 89,000 करोड़ रुपये का फंड

BSNL का पिछले वित्त वर्ष में लॉस बढ़कर 8,161 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,982 करोड़ रुपये का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जून 2023 17:56 IST
ख़ास बातें
  • देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज शुरू की गई थी
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ा रही हैं
  • BSNL ने 4G नेटवर्क शुरू करने की तैयारी की है

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से BSNL को कड़ी चुनौती मिल रही है

पिछले कई वर्षों से घाटे से जूझ रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) को 4G और 5G सर्विसेज शुरू करने के लिए जल्द फंड मिल सकता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके लिए बुधवार को कंपनी को 89,000 करोड़ रुपये के रिवाइवल पैकेज की स्वीकृति दी है। 

मंत्रिमंडल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "इस पैकेज के साथ BSNL एक मजबूत टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर आगे बढ़ेगी और देश के दूरदराज के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने पर फोकस करेगी।" कर्ज के बोझ से दबी इस कंपनी को खराब इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह पिछले 12 वर्षों से घाटे में है। देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज शुरू की गई थी। Reliance Jio Infocomm और Bharti Airtel जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां तेजी से अपने 5G नेटवर्क का दायरा बढ़ा रही हैं। इन कंपनियों से BSNL को कड़ी चुनौती मिल रही है। 

BSNL का पिछले वित्त वर्ष में लॉस बढ़कर 8,161 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह इससे पिछले वित्त वर्ष में 6,982 करोड़ रुपये का था। कंपनी का लॉस बढ़ने का बड़ा कारण सरकार को चुकाए जाने वाले एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के लिए प्रोविजन करना है।  पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने AGR की बकाया रकम के लिए 17,688 करोड़ रुपये का प्रोविजन किया और इसे 16,189 करोड़ रुपये की वायबिलिटी गैप फंडिंग मिली है। इस वजह से कंपनी ने 1,499 करोड़ रुपये का असाधारण लॉस दिखाया है और इससे इसके कुल लॉस में बढ़ोतरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का कुल खर्च 5.1 प्रतिशत बढ़कर 27,364 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसमें एंप्लॉयी कॉस्ट 7,952 करोड़ रुपये की थी। हालांकि, BSNL का रेवेन्यू लगभग 14 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने 19,130 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया। 

कंपनी ने तीन महीने के ट्रायल के बाद 200 साइट्स के साथ 4G नेटवर्क शुरू करने की तैयारी की है। यह जल्द ही 200 साइट्स प्रति दिन के औसत से अपना नेटवर्क बढ़ा सकती है। कंपनी ने लगभग 1.23 लाख साइट्स पर 4G नेटवर्क शुरू करने के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और ITI लिमिटेड को 19,000 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर दिया है। हाल ही में IT और कम्युनिकेशंस मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने कहा था कि BSNL का 4G नेटवर्क दिसंबर तक 5G पर अपग्रेड करने की योजना है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.