• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL ने भारत के इन शहरों में शुरू की 5G नेटवर्क की टेस्टिंग, आप भी चलाएं फास्ट इंटरनेट

BSNL ने भारत के इन शहरों में शुरू की 5G नेटवर्क की टेस्टिंग, आप भी चलाएं फास्ट इंटरनेट

सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग शुरू की है।

BSNL ने भारत के इन शहरों में शुरू की 5G नेटवर्क की टेस्टिंग, आप भी चलाएं फास्ट इंटरनेट

Photo Credit: BSNL

BSNL ने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग शुरू की है।

ख़ास बातें
  • BSNL ने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग शुरू की है।
  • BSNL अगले तीन महीनों के अंदर 5G ऑपरेशन शुरू करने का प्लान बना रहा है।
  • BSNL के एक लाख 4G टावर हैं जो घरेलू टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हैं।
विज्ञापन
सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 5G इंफ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग शुरू की है। अब जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल, कोलकाता, पटना, हैदराबाद, चेन्नई और कुछ अन्य राज्यों की राजधानियों में टावर साइट्स पर ऑपरेशन शुरू हो गया है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने BSNL ऑफिशियल्स के हवाले से बताया कि इनमें से अधिकतर साइट्स 4G साइट्स हैं, जिन्हें 1 लाख 4G साइट्स के हिस्से के तौर पर इंस्टॉल किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


BSNL ने शुरू की 5G टेस्टिंग


रिपोर्ट में कहा गया है कि BSNL ऑफिशियल तौर पर अगले तीन महीनों के अंदर 5G ऑपरेशन शुरू करने का प्लान बना रहा है, लेकिन नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर की टेस्टिंग वर्तमान में उन टेलीकॉम सर्किल में हो रही है, जहां BSNL की मजबूत कंडीशन है। बीएसएनएल कानपुर, पुणे और विजयवाड़ा जैसे कई शहरों में बेस ट्रांसीवर स्टेशन (BTS) भी शुरू कर रहे हैं।

BSNL के एक लाख 4G टावर हैं जो घरेलू टेक्नोलॉजी पर बेस्ड हैं जो कि जून 2025 तक पूरी तरह से शुरू हो जाएंगे। उसके बाद इन 4G टावर को 5G में बदल दिया जाएगा। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया को इसकी पुष्टि करते हुए देखा गया कि जैसा कि BSNL ने शेयर किया। इसका मतलब है कि BSNL 4G और उसके बाद 5G का लॉन्च सिर्फ तीन महीने दूर है।

BSNL के ऑफिशियल X सोशल मीडिया अकाउंट के अनुसार, कंपनी ने अप्रैल को कस्टमर सर्विस माह बताया है जो एक पहल है जिसके जरिए सर्विस फीडबैक पर एक्टिव तौर पर काम करके ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना है। BSNL ने 31 मार्च, 2025 को देर रात X पर शेयर किए गए एक वीडियो में कहा कि "बड़े सरप्राइज आने वाले हैं! इस कस्टमर सर्विस माह में, हम आपके अनुभव को बेहतर बना रहे हैं। ज्यादा जानकारी के लिए बने रहें!"

यह पहल मोबाइल नेटवर्क की क्वालिटी में सुधार फाइबर ब्रॉडबैंड (FTTH) और लीज्ड सर्किट/MPLS को बेहतर करने, बिलिंग ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित करने और कस्टमर ग्रीवेंस रिजॉल्यूशन को बेहत करके ग्रामीण, शहरी, एंटरप्राइजेज और रिटेल सेगमेंट में ग्राहकों को फिर से जोड़ने का प्रयास करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »