100 रुपये से कम के BSNL रीचार्ज में पाएं 90 दिन की वैलिडिटी के साथ 3GB डाटा और कॉलिंग मिनट

बाकि टेलीकॉम कंपनियों के डाटा प्लान की बात करें, तो ज्यादातर प्लान की वैधता मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है। जिसका मतलब है कि डाटा प्लान के अतिरिक्त आपको दूसरा रीचार्ज प्लान एक्टिवेट कराना होता है। BSNL के इस प्लान में किसी अन्य प्लान को एक्टिवेट कराने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 6 मई 2021 14:18 IST
ख़ास बातें
  • BSNL इस प्लान में देती है फ्री कॉलिंग की सुविधा
  • प्लान में मिलेगी 90 दिन की वैधता
  • ये प्लान 60 दिन तक PRBT डिफॉल्ट ट्यून की फ्री सुविधा के साथ आता है
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए कई सस्ते रीचार्ज प्लान लेकर आती है, जिसमें डाटा व कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स की भरमार होती है। यदि आप बीएसएनएल ग्राहक हैं और एक किफायती रीचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको लम्बी वैधता के साथ डाटा व कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स प्राप्त हों... तो आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं। यह प्लान डाटा के साथ-साथ ग्राहकों को कॉलिंग बेनेफिट भी प्रदान करता है। साथ ही यह प्लान एक लम्बी वैधता के साथ आता है, जिसके बाद आपको महीनों तक अगले रीचार्ज की टेंशन नहीं होगी। आइए जानते हैं बीएसएनएल के इसी रीचार्ज प्लान के बारे में।

BSNL के इस रीचार्ज की कीमत 94 रुपये है, जिसमें आपको कुल 90 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो इस प्लान को एक्टिवेट करना के बाद आपको 3GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका इस्तेमाल आप 90 दिनों तक कभी भी कर सकते हैं। डाटा बेनेफिट के अलावा, इस प्लान में कॉलिंग भी फ्री प्रदान की जा रही है, जिसमें ग्राहक 90 दिन तक किसी भी नेटवर्क पर 100 मिनट फ्री वॉयस कॉलिंग का फायदा उठा सकते है, जिसके बाद उनसे कॉलिंग का समान्य शुल्क लिया जाएगा।

इसके अलावा, इस प्लान में 60 दिन तक PRBT डिफॉल्ट ट्यून भी फ्री मिलेगी। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि यह प्लान मौजूदा बीएसएनएल ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है, नए कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को ये प्लान नहीं प्राप्त होगा।

बाकि टेलीकॉम कंपनियों के डाटा प्लान की बात करें, तो ज्यादा डाटा प्लान की वैधता मौजूदा प्लान पर निर्भर करती है। जिसका मतलब है कि डाटा प्लान के अतिरिक्त आपको दूसरा रीचार्ज प्लान एक्टिवेट कराना होता है। हालांकि, बीएसएनएल के इस प्लान में आपको अन्य किसी प्लान को एक्टिवेट कराने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वहीं, इसमें डाटा के साथ-साथ कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स भी शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL rs 94 recharge plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.