120 दिन तक डेली 2GB डाटा और Free कॉलिंग से लैस है BSNL का ये प्लान

आज हम BSNL के एक ऐसे प्लान की जानकारी आपको देने जा रहे हैं, जिसमें ग्राहकों को 120 दिन तक की वैधता मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है।

120 दिन तक डेली 2GB डाटा और Free कॉलिंग से लैस है BSNL का ये प्लान
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल के इस रीचार्ज में मिलेगा 240GB डाटा
  • प्लान में शामिल है अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट
  • इस प्लान की कीमत 666 रुपये है
विज्ञापन
BSNL एकमात्र ऐसी टेलीकॉम कंपनी है, जो कि अपने ग्राहकों के लिए न केवल कॉलिंग व डाटा जैसे बेनेफिट्स से लैस विभिन्न तरह के प्लान्स की वैरायटी लेकर आती है बल्कि बीएसएनएल अपने ग्राहकों को वैलिडिटी के लिहाज़ से भी कई विकल्प प्रदान करती है। वहीं, दूसरी ओर Jio, Airtel और Vi की बात करें, तो उनमें 28, 56 84, 180 के बाद सीधे 365 दिन तक की वैधता मिलती है। लेकिन बीएसएनएल के रीचार्ज पैक्स में आपको कई तरह की वैलिडिटी विकल्प मिल जाते हैं, जिसमें 365 दिन की वैधता के बाद 455 दिन की वैधता वाला भी प्लान मिलता है और 84 दिन के बाद 90 और 120 दिन तक की भी वैलिडिटी प्लान उपलब्ध हैं।

आज हम BSNL के एक ऐसे प्लान की जानकारी आपको देने जा रहे हैं, जिसमें ग्राहकों को 120 दिन तक की वैधता मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को डेली 2GB डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। 120 दिन के लिहाज़ से आपको इस पैक में कुल मिलाकर 240GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होगा। जो लोग 84 दिन की वैधता से ज्यादा वैधता वाले प्लान की तलाश कर रहे थे, उनके लिए यह प्लान बेस्ट साबित हो सकता है।

डाटा ही नहीं बल्कि इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी शामिल है, जिसके तहत किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा, इस प्लान में बाकि प्लान की तरह डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी फ्री मिलती है।

इस प्लान की कीमत 666 रुपये है।

बीएसएनएल के विपरित बाकि टेलीकॉम कंपनियां के प्लान के तहत मिलने वाली लॉन्ग टर्म वैलिडिटी 365 दिन तक की ही है। बाकि Vi अपने प्लान्स में 180 दिन तक की भी वैधता प्रदान करता है। वहीं, Airtel अपने प्लान में 90 दिन की वैधता के बाद सीधे 365 दिन की वैधता देता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL rs 666 recharge plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »