BSNL के 666 रुपये वाले प्लान की वैधता बढ़ी, ये दो प्लान हुए बंद

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने 666 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अपडेट कर दिया है।

BSNL के 666 रुपये वाले प्लान की वैधता बढ़ी, ये दो प्लान हुए बंद

BSNL के 666 रुपये वाले प्लान की वैधता बढ़ी, ये दो प्लान हुए बंद

ख़ास बातें
  • BSNL के 666 रुपये वाले प्लान में पहले मिलती थी 122 दिनों की वैधता
  • बीएसएनएल ने 999 रुपये और 2,099 रुपये वाले रीचार्ज प्लान को किया बंद
  • BSNL का 666 रुपये वाला प्लान चुनिंदा सर्किल में उपलब्ध
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने 666 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को अपडेट कर दिया है। BSNL का यह प्लान 129 दिनों की वैधता के साथ उतारा गया था लेकिन इस साल फरवरी में प्लान की वैधता में बदलाव किया गया था। बदलाव के बाद यह प्लान 122 दिनों की वैधता के साथ आता था। लेकिन अब इस प्लान की वैधता को बढ़ा दिया गया है। बीएसएनएल (BSNL) का 666 रुपये वाला प्लान अब 134 दिनों की वैधता के साथ आएगा। 'BSNL Sixer 666' प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा के साथ आता है।

इसके अलावा बीएसएनएल 30 अप्रैल तक अपने बंपर ऑफर के अंतर्गत प्रतिदिन 2.2 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है। BSNL ने 666 रुपये वाले प्लान की वैधता बढ़ाने के साथ-साथ अपने 999 रुपये और 2,099 रुपये वाले रीचार्ज प्लान को बंद कर दिया है।

अपडेटेड 666 रुपये वाले BSNL के प्रीपेड प्लान के साथ पहले वाले ही बेनिफिट दिए जा रहे हैं जैसे कि दिल्ली और मुंबई को छोड़कर किसी भी अन्य सर्किल में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। प्लान की वैधता को 122 दिनों से बढ़ाकर 134 दिन कर दिया गया है। प्लान की कुल वैधता 180 दिनों की है लेकिन बेनिफिट केवल 134 दिनों तक वैध रहेंगे।
 
e9sm458k

BSNL के 666 रुपये वाले प्लान में 134 दिनों के लिए प्रतिदिन मिल रहा 3.7 जीबी डेटा

BSNL का 666 रुपये वाला प्लान वैसे तो प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा प्रदान करता है लेकिन जनवरी में कंपनी के बंपर ऑफर को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। बंपर ऑफर 2.2 जीबी अतिरिक्त डेटा प्रदान करता है तो ऐसे में अब 666 रुपये वाला प्लान प्रतिदिन 3.7 जीबी डेटा के साथ आता है। गौर करने वाली बात यह है कि BSNL के 666 रुपये वाले रीचार्ज प्लान को जून 2017 में लॉन्च किया गया था।

666 रुपये वाले प्लान में बदलाव के अलावा BSNL ने अपने 365 दिनों की वैधता के साथ आने वाले 999 रुपये और 2,099 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को बंद कर दिया है। 999 रुपये वाले प्लान में 181 दिनों तक प्रतिदिन 3.2 जीबी डेटा दिया जाता था। BSNL की आंध्र प्रदेश और कर्नाटक वेबसाइट पर लिस्टिंग ने बदलाव को कंफर्म कर दिया है। टेलीकॉम टॉक ने सबसे पहले इस रिपोर्ट किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »