BSNL के 525 रुपये वाले प्लान में अब ज्यादा डेटा के साथ मिलेगा, और भी बहुत कुछ

Reliance Jio, Vodafone, Airtel जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने 525 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2018 15:50 IST
ख़ास बातें
  • BSNL 525 रुपये वाले प्लान में मिलेगा 80 जीबी डेटा
  • प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है BSNL 525 रुपये वाला प्लान
  • डेटा को कैरी फॉरवर्ड करने की सुविधा के साथ आएगा बीएसएनएल का यह प्लान
Reliance Jio, Vodafone, Airtel जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने 525 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में बदलाव किया है।  बीएसएनएल का 525 रुपये वाला प्लान अब ज्यादा डेटा और डेटा को कैरी फॉरवर्ड करने की सुविधा के साथ आएगा। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में 200 जीबी तक ही डेटा को कैरी फॉरवर्ड किया जा सकेगा। BSNL 525 रुपये वाले प्लान में अब आपको 80 जीबी डेटा मिलेगा, यह पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है (दिल्ली और मुंबई सर्किल में भी)।

BSNL ने इस महीने के शुरुआत में 29 रुपये और 9 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किया था। BSNL 525 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में 80 जीबी 2 जी/3 जी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लान के साथ नेशनल एसएमएस मिलते हैं, यदि आप इंटरनेशनल एसएमएस भेजना चाहते हैं तो 5 रुपये प्रति मैसेज का शुल्क देना होगा। बता दें कि डेटा लिमिट समाप्त होने के बाद 40Kbps की दर से शुल्क लिया जाएगा।
Advertisement
लोकल और एसटीडी सर्विस के लिए बीएसएनएल 500 रुपये, लोकल, एसटीडी, आईएसडी सर्विस के लिए 2,000 रुपये और लोकल, एसटीडी, आईएसडी के साथ इंटरनेशनल रोमिंग सर्विस इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा कराने होते हैं।
 
BSNL 525 रुपये वाले प्लान के साथ Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। Telecom Talk की रिपोर्ट फिलहाल इस प्लान का फायदा कोलकाता यूजर को मिलेगा। अन्य सर्किल में यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 15 जीबी डेटा और कैरी फॉरवर्ड सुविधा के साथ नहीं आता है। एक और जहां बीएसएनएल 200 जीबी तक डेटा को कैरी फॉरवर्ड करने की सुविधा दे रहा है वहीं दूसरी तरफ Airtel यूजर अधिकतम 500 जीबी तक डेटा को फॉरवर्ड कर सकते हैं।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.