बीएसएनएल ने लॉन्च किया 448 रुपये का अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान, जानें फायदे

किफायती पैक उतारने में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी जियो और एयरटेल को टक्कर दे रही है। बीएसएनएल ने 448 रुपये का नया अनलिमिटेड प्रीपेड पैक लॉन्च किया है, जो यूज़र को 84 दिनों तक असीमित कॉल, 1 जीबी डेटा प्रतिदिन समेत पीआरबीटी सेवा का लाभ देगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 28 फरवरी 2018 13:16 IST
ख़ास बातें
  • किफायती पैक उतारने में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी कतार में
  • 448 रुपये का नया अनलिमिटेड प्रीपेड पैक लॉन्च
  • जियो और एयरटेल के समान कीमत वाले पैक से है मुकाबला
किफायती पैक उतारने में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल भी जियो और एयरटेल को टक्कर दे रही है। बीएसएनएल ने 448 रुपये का नया अनलिमिटेड प्रीपेड पैक लॉन्च किया है, जो यूज़र को 84 दिनों तक असीमित कॉल, 1 जीबी डेटा प्रतिदिन समेत पीआरबीटी सेवा का लाभ देगा। यह पैक देशभर के सभी सर्कल में लागू किया गया है। ध्यान रहे, केरल के कुछ सर्कल को छोड़कर बाकी सभी जगह बीएसएनेल, 3जी सेवा उपलब्ध करवाती है। बीएसएनएल बोर्ड के डायरेक्टर आरके मित्तल ने बताया, ''बीएसएनेल इकलौती कंपनी है, जो अपने ग्राहकों को सस्ती और लाभदायक सेवाएं पहुंचा रही है। यह प्लान निश्चित ही बाज़ार में मौज़ूद बाकी कंपनियों के पैक से मुकाबला करेगा।''

इस प्लान में का मुकाबला सीधे जियो के 449 रुपये वाले पैक से है, जो 91 दिन की वैधता के साथ 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन, असीमित कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन मुहैया करवाता है। इसके अलावा एयरटेल का भी 448 रुपये वाला पैक बाज़ार में मौज़ूद है, जिसमें यूज़र को 82 दिन की वैधता के साथ 1.4 जीबी डेटा प्रतिदिन, असीमित कॉल और 100 एसएमएस हर दिन का लाभ दिया जाता है।

बीएसएनएल लगातार 'अनलिमिटेड पैक' के साथ टक्कर ले रहा है। हाल में कंपनी के अधिकारी ने कहा था कि जल्द 999 रुपये का पैक लॉन्च होगा, जो यूज़र को 181 दिन तक असीमित कॉल और सालभर 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मुहैया करवाएगा। हालांकि, यह पैक जम्मू कश्मीर, असम और उत्तरी पूर्व भारत में लागू नहीं होगा। इसके अलावा कंपनी का 1,099 रुपये वाला पैक भी मौज़ूद है, जो 84 दिन की वैधता के साथ असीमित डेटा, असीमित वॉयस कॉल और पीआरबीटी सेवा का लाभ देता है। यह पैक जियो और एयरटेल के उन पैक को टक्कर देता है, जिनमें आम तौर पर डेटा इस्तेमाल करने की दैनिक या मासिक बाध्यता शामिल रहती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, BSNL, BSNL 448, India, Jio, Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.