2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 200 दिनों की वैलिडिटी देता है यह BSNL प्लान, कीमत Rs 400 से कम

BSNL के 397 रुपये के प्लान में 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जी हां, अन्य ऑपरेटर्स इससे ज्यादा कीमत में लगभग एक तिहाई वैधता देते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 मार्च 2022 17:43 IST
ख़ास बातें
  • इसमें मिलने वाले सभी फायदे 200 दिनों के लिए नहीं मिलते हैं
  • 60 दिनों के लिए मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 2GB डेटा
  • Vi, Airtel, और Jio के प्लान की तुलना में यह है वैल्यू फॉर मनी प्लान

Airtel के 549 रुपये के प्लान में 2GB डेली डेटा, फ्री SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग, और 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है

BSNL ने पिछले कुछ समय में अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए उसमें कई वैल्यू फॉर मनी प्लान जोड़े हैं। ऐसा ही एक प्लान है 397 रुपये का रिचार्ज प्लान, जिसमें आपको कॉलिंग, डेली डेटा के साथ-साथ और भी कई फायदे मिलते हैं। यह कुछ अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स के 400 रुपये से कम कीमत के प्लान से बेहतर भी साबित होता है। यदि आप भी बीएसएनएल यूज़र हैं और लॉन्ग वैलिडिटी प्लान की तलाश कर रहे हैं, जिसमें आपको अच्छा डेटा भी मिले, तो यह प्लान आपके लिए हैं। आइए BSNL के Rs 397 प्लान के बारे में अधिक जानकारी लेते हैं और साथ ही इसकी तुलना Jio, Airtel और Vi के 400 रुपये से कम कीमत के प्लान से करते हैं।
 

BSNL Rs 397 prepaid recharge plan benefits

BSNL के 397 रुपये के प्लान में 200 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। जी हां, अन्य ऑपरेटर्स इससे ज्यादा कीमत में लगभग एक तिहाई वैधता देते हैं। हालांकि आपको इसमें मिलने वाले सभी फायदे 200 दिनों के लिए नहीं मिलते हैं। प्लान में मिलने वाले सभी फायदे 60 दिनों के लिए वैध होते हैं। 397 रुपये का यह प्लान 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा, और 100 फ्री SMS प्रति दिन देता है, लेकिन आप इसका फायदा 60 दिनों तक उठा सकते हैं। डेली डेटा कोटा खत्म होने के बाद भी आप 40 kbps स्पीड के साथ अनलिमिटेड ब्राउज़िंग कर सकते हैं। 
Advertisement


प्लान में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग भी मिलती है, लेकिन इसका फायदा भी आप रिचार्ज कराने के अगले 60 दिनों तक ही उठा सकते हैं। इस प्लान में आपको लोकधुन कॉन्टेंट+ पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) भी मिलती है।
Advertisement
 

BSNL Rs 397 prepaid recharge plan vs others

BSNL के 397 रुपये के प्लान की तुलना Jio के प्लान से करें, तो यहां आपको 400 रुपये से कम रुपये में 299 रुपये प्लान मिलता है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली फ्री SMS के साथ 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा तो मिलता है, लेकिन वैलिडिटी 28 दिन ही मिलती है। यदि आप इन सब बेनिफिट्स के साथ लॉन्ग वैलिडिटी प्लान चाहते हैं, तो आपको 56 दिनों की वैधता वाले प्लान के लिए 533 रुपये देने होंगे।

वहीं, Airtel के पोर्टफोलियों में 2GB डेली डेटा, फ्री SMS, और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 359 रुपये का प्लान मिलता है, लेकिन इसकी वैलिडिटी 28 दिन है। यदि आप इन सभी बेनिफिट्स के साथ लॉन्ग वैलिडिटी प्लान चाहते हैं, तो आपको 549 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान की वैधता 56 दिन है।
Advertisement

आखिर में, Vi की बात करें, तो 2GB डेली डेटा, फ्री SMS, और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ Vi अपने यूज़र्स को 539 रुपये का प्लान देता है। इस प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL prepaid recharge plans
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.