50GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आता है BSNL का ये प्लान, कीमत 250 रुपये से कम...

इस वॉयस वाउचर में ग्राहकों को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा मिलती है। कॉलिंग के अलावा, यह प्लान ग्राहकों को 50 जीबी हाई-स्पीड डाटा उपलब्ध कराता है। 50 जीबी कोटा खत्म होने के बाद इस प्लान के तहत ग्राहकों की इंटरनेट स्पीड घटकर @ 80 Kbps हो जाती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2021 11:49 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान में मिलती है 30 दिन तक की वैलिडिटी
  • प्लान के तहत मिलेगी अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग
  • प्लान में रोज़ भेज सकेंगे 100 फ्री एसएमएस
आज के वक्त में ज्यादातर यूज़र्स ज्यादा से ज्यादा डाटा और अन्य टेलीकॉम बेनेफिट्स के साथ एक अच्छे प्रीपेड रीचार्ज प्लान में फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन की तलाश भी करते हैं। Airtel, Jio और Vi के साथ-साथ सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भी अपने कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को लिए फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन लेकर आती है। यदि आपको लगता है कि टेलीकॉम कंपनियां महंगे रीचार्ज प्लान में ही ओटीटी सब्सक्रिप्शन की सुविधा प्रदान करती है, तो आप गलत है। कंपनियां कई किफायती रीचार्ज प्लान में भी फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है। आज हम आपको BSNL के एक ऐसे ही रीचार्ज प्लान की जानकारी देने वाले हैं, जिसमें आपको 250 रुपये से कम की कीमत में OTT सब्सक्रिप्शन और अन्य बेनेफिट्स मिलते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में-

BSNL के जिस 250 रीचार्ज प्लान की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं वो है 247 रुपये का रीचार्ज प्लान। यह कंपनी का वॉयस वाउचर है। जैसे कि नाम से समझ आता है इस वॉयस वाउचर में ग्राहकों को अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा मिलती है। कॉलिंग के अलावा, यह प्लान ग्राहकों को 50 जीबी हाई-स्पीड डाटा उपलब्ध कराता है। 50 जीबी कोटा खत्म होने के बाद इस प्लान के तहत ग्राहकों की इंटरनेट स्पीड घटकर @ 80 Kbps हो जाती है।

इसके अलावा, प्लान में ग्राहकों को रोज़ाना 100 फ्री एसएमएस भेजने की भी सुविधा मिलती है।

यह तो रहे समान्य टेलीकॉम बेनेफिट... इन सब के अलावा जो सुविधा इस प्लान को खास बनाती है वो है इसमें शामिल OTT सब्सक्रिप्शन। इस प्लान के तहत ग्राहकों को EROS now entertainment services का फ्री सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है।
Advertisement

बता दें, इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन तक की है। इसका मतलब यह है कि इस प्लान के तहत मिलने वाले सभी बेनेफिट्स 30 दिन तक के लिए वैध होंगे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL rs 247 recharge plan, BSNL ott sub
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.