BSNL के 2,399 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता 600 दिनों की

टेलीकॉम कंपनी ने एक नया 2,399 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो इन दोनों ही टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध होगा। यह प्लान भारत में अंडमान और निकोबार व जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी सर्कल्स में उपलब्ध है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जुलाई 2020 18:17 IST
ख़ास बातें
  • BSNL Chennai ने दी नए अपडेट की जानकारी
  • बीएसएनएल के कई प्रीपेड प्लान हुए बंद
  • 74 रुपये और 75 रुपये के रीचार्ज प्लान की वैधता हुई कम

BSNL के कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान हुए बंद

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 2,399 रुपये का एक नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। प्लान की यूएसपी इसकी वैधता है, जो पूरे 600 दिनों की है। यह प्लान भारत में केवल दो सर्कल्स में ही उपलब्ध होगा। इसके अलावा राज्य स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी ने 149 रुपये और 725 रुपये के प्रीपेड प्लान बंद कर दिए हैं, जो केवल चेन्नई और तमिलनाडू सर्कल में ही उपलब्ध थे। इसके अलावा बीएसएनएल ने 96 रुपये के प्रीपेड रीचर्ज प्लान को भी खत्म कर दिया है, जिसे वसंतम गोल्ड पीवी96 भी कहा जाता था। यह प्लान चेन्नई और तमिलनाडू सर्कल के उपभोक्ताओं के लिए ही उपलब्ध था, कंपनी ने अब सब्सक्राइबर्स को प्लान बदलने की सलाह दी है। इससे अलग कंपनी ने अपने 74 रुपये और 75 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी थोड़ा बदलाव किया है।

BSNL Chennai के आधिकारिक ट्वीट के अनुसार, 149 रुपये और 725 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान अब चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इस ट्वीट की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा दी गई थी।

खबर है कि टेलीकॉम कंपनी ने एक नया 2,399 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जो इन दोनों ही टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध होगा। यह प्लान भारत में अंडमान और निकोबार व जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सभी सर्कल्स में उपलब्ध है। यह बीएसएनएल प्रीपेड प्लान 250 मिनिट्स के FUP के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एमएसएस की सुविधा के साथ आता है। प्लान की वैधता 600 दिनों की है। इसमें पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) की सुविधा भी प्राप्त होगी है, लेकिन यह रीचार्ज के केवल 60 दिन तक ही उपलब्ध होती है।

2,399 रुपये के इस बीएसएनएल प्लान में किसी तरह का डेटा बेनेफिट प्राप्त नहीं होता है। इसका मतलब यह है कि यह प्लान खासतौर पर केवल वॉयस कॉलिंग सुविधा के लिए ही पेश किया गया है।
Advertisement

नए प्रीपेड प्लान के अलावा, बीएसएनएल ने 96 रुपये का प्रीपेड प्लान बंद कर दिया है, जो प्रमोशनल ऑफर के तौर पर पेश किया गया था। मई में इस प्लान की वैधता में भी बदलाव किया गया था, जो कि 90 दिन से 60 दिन हो गई थी। अब ऑपरेटर यूज़र्स को प्लान स्विच करने की सलाह दे रहा है, जिसके लिए *123# डायल करने को कहा जा रहा है।
Advertisement

बीएसएनएल ने 74 रुपये और 75 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में भी बदलाव पेश किया है, जिसकी शुरुआत आज से चेन्नई और तमिलनाडू दोनों ही सर्कल्स में हो रही है। नए बदलाव के अनुसार, 74 रुपये और 75 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज की वैधता अब 60 दिन की जा रही है, जो पहले 90 दिन थी। आपको बता दें, यह ऐलान BSNL Chennai ने अपने ट्विटर पेज पर किया था, जिसकी जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा दी गई। इस प्लान में 2 जीबी डेटा और लोकल व नेशनल कॉल मिलता है। लेकिन 100 मिनिट्स फ्री वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। यह बेनेफिट्स अब केवल 60 दिन की वैधता के साथ प्राप्त होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.