• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL 1 दिसंबर को पेश करेगी दो नए पोस्टपेड प्लान, 199 रुपये के प्लान में भी होगा बदलाव

BSNL 1 दिसंबर को पेश करेगी दो नए पोस्टपेड प्लान, 199 रुपये के प्लान में भी होगा बदलाव

यह दो नए प्लान 798 रुपये और 999 रुपये के होंगे, जो कि डेटा और टॉकटाइम के अलावा भी कई बेनेफिट्स से लैस होंगे।

BSNL 1 दिसंबर को पेश करेगी दो नए पोस्टपेड प्लान, 199 रुपये के प्लान में भी होगा बदलाव

999 रुपये के बीएसएनएल पोस्टपेड प्लान में मिलेगा 75 जीबी मासिक डेटा

ख़ास बातें
  • 199 रुपये के पोस्टपेड में जुड़ी डेटा रोलओवर की सुविधा
  • 1 दिसंबर से BSNL बंद करेगी कुछ पोस्टपेड प्लान
  • 798 रुपये के पोस्टपेड प्लान में मिलेगा दो फैमिली एड-ऑन कनेक्शन
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने प्रतिद्वंदी कंपनियों को टक्कर देने के लिए कथित रूप से दो नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने जा रही है। यह दो  नए प्लान 798 रुपये और 999 रुपये के होंगे, जो कि डेटा और टॉकटाइम के अलावा भी कई बेनेफिट्स से लैस होंगे। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि कंपनी के मौजूदा 199 रुपये के प्रीपेड प्लान में अतिरिक्त बेनेफिट्स जैसा डेटा रोलओवर आदि की सुविधा जुड़ने वाली है। जैसे ही नए प्लान ज़ारी हो जाएंगे टेलीकॉम कंपनी कथित रूप से अपने पोस्टपेड पोर्टफोलियो से 99 रुपये, 225 रुपये, 325 रुपये, 799 रुपये और 1,125 रुपये के प्लान हटा देगी। यह नए पोस्टपेड प्लान 1 दिसंबर से लॉन्च हो सकते हैं।

Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL अपने पोस्टपेड पोर्टफोलियो में बदलाव लाने वाली है। कंपनी 1 दिसबंर को अपने सभी टेलीकॉम सर्कल में नया 798 रुपये का प्लान पेश करेगी। इस पोस्टपेड प्लान में 50 जीबी तक का मासिक डेटा 150 जीबी तक के रोलओवर सुविधा के साथ प्राप्त होगा। इस प्लान में प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS और दो फैमिली एड-ऑन कनेक्शन भी प्राप्त होंगे। रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है कि एड-ऑन कनेक्शन में भी वही बेनेफिट्स प्राप्त होंगे, जो कि प्राइमरी कनेक्शन को प्राप्त हो रहे हैं।

रिपोर्ट में 999 रुपये के बीएसएनएल पोस्टपेड प्लान के बारे में कहा गया है कि यह 75 जीबी मासिक डेटा के साथ आएगा, जिसके साथ 225 जीबी रोलओवर सुविधा प्राप्त होगी। इस पैक में अनलिमिटेड वॉयस कॉल बेनेफिट्स के साथ लोकल और एसटीडी नेटवर्क (प्रतिदिन 250 मिनिट्स FUP) प्राप्त होगा। इसके अलावा प्रतिदिन 100 SMS और तीन फैमिली एड-ऑन कनेक्शन प्राप्त होते हैं।

मौजूदा 199 रुपये के पोस्टपेड प्लान में बदलाव करते हुए इसमें 25 जीबी मासिक डेटा, 75 जीबी जेटा रोलओवर सुविधा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड ऑन-नेट वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ ऑफ-नेट 300 मिनिट्स प्रदान किए गए हैं। यह सभी नए प्लान कथित रूप से 1 दिसंबर से बीएसएनएल के सभी सर्कल में लॉन्च किए जाएंगे। जैसे ही नए प्लान को लाइव किया जाएगा, वैसे ही पुराने 99 रुपये, 225 रुपये, 325 रुपये, 799 रुपये और 1,125 रुपये के प्लान को हटा दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »