बीएसएनएल ने दिलाया भरोसा, प्रीपेड 'वैल्यू' प्लान वापस नहीं होंगे

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2017 15:32 IST
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने कहा है कि उसके नए वैल्यू प्लान को अभी वापस नहीं लिया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि यह प्लान बेहद प्रतिस्पर्धी बाजार में टिके रहने के लिए जारी किया गया है। बीएसएनएल ने तीन नए प्रीपेड प्रोत्साहन शुल्क वाउचर जारी किए हैं। ये वाउचर 349 रुपये, 333 रुपये और 395 रुपये के हैं। योजना के अनुसार इनमें 3जी डेटा और टॉकटाइम के लिए काफी निचली दर तय की गई है।

कलकत्ता टेलीफोंस के मुख्य महाप्रबंधक एस एन त्रिपाठी ने पीटीआई द्वारा पूछे जाने पर कि क्या ये प्लान सीमित अवधि के लिए हैं, कहा कि ये बेहद सस्ते वाउचर प्रतिस्पर्धा की वजह से उतारे गए हैं। हम इन प्लान को जारी रखेंगे।

बीएसएनएल को नए ट्रिपल एस प्लान की कीमत मोबाइल ग्राहकों के लिए 333 रुपये है। इस प्लान के तहत, ग्राहकों को 90 दिनों तक 3जी स्पीड के साथ 3 जीबी तक डेटा हर रोज के हिसाब से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इसका मतलब है कि ग्राहक 333 रुपये में 270 जीबी हाई-स्पीड 3जी डेटा का मज़ा ले सकेंगे या कह सकते हैं कि 1.23 रुपये में मिलेगा 1 जीबी डेटा। गौर करने वाली बात है कि, रिलायंस जियो, एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन से तुलना करें तो बीएसएनएल ग्राहको को इस प्लान में 3जी स्पीड तक ही सीमित रहना होगा। लेकिन, आपके क्षेत्र में बीएसएनएल की 3जी डेटा स्पीड अच्छी रहती है तो यह एक शानदार ऑफर है।

349 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को अपने घरेलू सर्किल में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के अलावा 3जी स्पीड पर 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। 2 जीबी डेटा के बाद स्पीड घटकर 80 किलोबिट प्रति सेकेंड रह जाएगी। यह प्लान रिलायंस जियो के 'धन धना धन' ऑफर को टक्कर देने के लिए पेश किया गया है। जियो के ऑफर में ग्राहकों को देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस, मुफ्त नेशनल रोमिंग, 1 जीबी 4जी डेटा हर रोज 84 दिन के लिए 309 रुपये (99 रुपये जियो प्राइम मेंबरशिप) में मिलता है। वहीं 509 रुपये (99 रुपये जियो प्राइम मेंबरशिप) चुकाने पर 2 जीबी 4जी डेटा हर रोज मिलता है।
Advertisement

'नहले पे दहला' नाम के तीसरे प्लान के तहत , बीएसएनएल ग्राहकों को बीएसएनएल नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3000 मिनट औौर दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1800 मिनट ऑफर कर रही है। इसके अलावा 395 रुपये वाले इस पैक में 2 जीबी डेटा 3जी स्पीड पर मिलेगा। इस प्लान की वैधता 71 दिनों की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.