BSNL नेटवर्क में स्विच करने वाले ग्राहकों को मुफ्त मिल रहा 5GB डाटा, ये है ऑफर...

BSNL कंपनी ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि फ्री डाटा ऑफर केवल नए BSNL ग्राहकों को ही प्राप्त होगा, वो भी केवल 15 जनवरी तक। टेलीकॉम ऑपरेटर ने यह भी बताया है कि 5 जीबी फ्री डाटा 30 दिन तक के लिए वैध रहने वाला है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 जनवरी 2022 12:09 IST
ख़ास बातें
  • फ्री डाटा पाने के लिए यूज़र्स को BSNL में स्विच करने का कारण बताना होगा
  • इस ऑफर के तहत ज्यादा यूज़र्स को आकर्षित करना चाहती है कंपनी
  • कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर में 23,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को खोया था
भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) कंपनी ने यूज़र्स को मौजूदा टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर से राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी बीएसएनएल के नेटवर्क में स्विच करने पर मुफ्त 5GB डाटा प्रदान करने का वादा किया है। यह फ्री डाटा 30 दिन तक के लिए वैध रहने वाला है। नया ऑफर बीएसएनएल कंपनी के मौजूदा यूज़र्स बेस को बढ़ाने के उद्देश्य से पेश किया गया है। हालांकि, यूज़र्स को बीएसएनएल कंपनी में स्विच करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से वैध कारण बताना होगा और इसका प्रूफ भी कंपनी को भेजना होगा।

BSNL कंपनी ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि फ्री डाटा ऑफर केवल नए BSNL ग्राहकों को ही प्राप्त होगा, वो भी केवल 15 जनवरी तक। टेलीकॉम ऑपरेटर ने यह भी बताया है कि 5 जीबी फ्री डाटा 30 दिन तक के लिए वैध रहने वाला है।
Advertisement
 

फ्री डाटा सुविधा को प्राप्त करने के लिए यूज़र्स को Mobile number portability (MNP) का इस्तेमाल करते हुए अपने मौजूदा टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर से BSNL में स्विच करना होगा। केवल यह ही नहीं इसके अलावा, कंपनी ने ऑफर के लिए अन्य नियम भी पेश किए हैं। यह फ्री 5जी डाटा बेनेफिट पाने के लिए यूज़र्स को ट्विटर और फेसबुक पर #SwitchToBSNL हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए अपने मौजूदा टेलीकॉम कंपनी से बीएसएनएल में स्विच करने का वैध कारण भी शेयर करना होगा। इसके अलावा, उन्हें बीएसएनएल को सोशल मीडिया पर टैग करना होगा और उन्हें फॉलो करना होगा।

इसके बाद यूज़र्स को अपने ट्वीट व पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपने नंबर से टेलीकॉम कंपनी को डायरेक्ट मैसेज या फिर व्हाट्सऐप नंबर 9457086024 पर भेजना होगा।
Advertisement

Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने हाल ही की रिपोर्ट में खुलासा किया है कि बीएसएनएल ने पिछले साल अक्टूबर में 23,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को खोया है। वहीं, सितंबर तक कंपनी का मार्केट शेयर बिना गेन के 9.73 प्रतिशत रहा।
Advertisement

आपको बता दें, इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने Happy New year ऑफर के तहत अपने 2,399 रुपये के रीचार्ज प्लान के साथ 90 दिन तक की अतिरिक्त वैलिडिटी प्रदान करने का ऐलान किया था।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.