BSNL का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन ऑफर अब बंद

अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन प्रमोशनल ऑफर के तहत, बीएसएएल अपने पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड दोनों ही ग्राहक को 1 साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है।

BSNL का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन ऑफर अब बंद

BSNL ने अब तक इस फैसले का कारण नहीं बताया

ख़ास बातें
  • BSNL ग्राहकों के ने ट्विटर के माध्यम की इस बदलाव की शिकायत
  • अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन 499 रुपये के ब्रॉडबैंड प्लान में था उपलब्ध
  • 399 रुपये के प्रीपेड प्लान में मिलता था अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अचानक Amazon Prime प्रमोशनल ऑफर को बंद कर दिया है, जिसमें कंपनी अपने पोस्टपेड और लैंडलाइन यूज़र्स को 1 साल का मुफ्त प्राइम सब्सक्रिप्शन प्रदान करती थी। यह सुविधा कंपनी के अगले नोटिस तक बंद रहेगी। इस टेलीकॉम कंपनी ने Amazon के साथ साल 2018 में साझेदारी की थी, जिसके बाद कंपनी ने अपने ग्राहकों को पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड रीचार्ज पर 1 साल का मुफ्त अमेज़न प्राइमसब्सक्रिप्शन देना शुरू किया था। यह ऑफर बीएसएनएल ब्रॉडबैंड ग्राहकों को 745 रुपये के रीचार्ज पर उपलब्ध होता था, लेकिन बाद में कंपनी ने इसे सस्ता कर दिया। इसके बाद पिछले साल जुलाई में 499 रुपये के रीचार्ज पर ग्राहकों को यह ऑफर उपलब्ध कराया गया।

BSNL Kerala साइट पर एक टिकर चल रहा है, जिसमें ऐलान किया गया है कि Amazon Prime Subscription ऑफर जो कि साल 2018 में लॉन्च किया गया था अब वह बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, BSNL केरला डिविज़न के ट्विटर अकाउंट पर भी पुष्टि की गई है कि यह प्रमोशनल ऑफर अगले नोटिस तक बंद किया जा रहा है। सबसे पहले इस खबर को OnlyTech द्वारा साझा किया गया था।

ट्विटर पर यूज़र्स ने की शिकायत-

बीएसएनएल अपनी यह सुविधा बंद करने जा रही है, इसके लिए कंपनी की तरफ से न तो कोई नोटिफिकेशन ज़ारी की गई और न ही ग्राहकों को जानकारी दी गई। इस वजह से कुछ यूज़र्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी शिकायत सामने रखी है। कई यूज़र्स ने शिकायत के लिए ट्विटर को अपना जरिया बनाया। यूज़र्स ने शिकायत की कि ऑफर के तहत उन्हें मिला लिंक अब काम नहीं कर रहा है। Gadgets 360 ने इस संबंध में स्पष्टता हासिल करने के लिए बीएसएनएल को संपर्क किया है। हालांकि, अब तक कंपनी द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया है।

 


अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन प्रमोशनल ऑफर के तहत, बीएसएएल अपने पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड दोनों ही ग्राहक को 1 साल का मुफ्त सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है। शुरुआती रूप में पोस्टपेड प्लान में इस ऑफर की शुरुआत 399 रुपये से होती थी, वहीं सबसे कम लैंडलाइन ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 745 रुपये थी। हालांकि, बाद में कंपनी ने ब्रॉडबैंड प्लान के लिए कीमत थोड़ी कर दी। इसके बाद यह ऑफर 499 रुपये में उपलब्ध हो गया था। इसके अलावा कंपनी बीएसएनएल भारत फाइबर ग्राहकों को भी 1 साल की अमेज़न प्राइम सदस्यता देती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bharat Sanchar Nigam Limited, BSNL, Amazon Prime
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »