• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL यूज़र्स एडवांस में कर सकते हैं अपने अकाउंट को रीचार्ज, कंपनी ने शुरू की नई सुविधा

BSNL यूज़र्स एडवांस में कर सकते हैं अपने अकाउंट को रीचार्ज, कंपनी ने शुरू की नई सुविधा

BSNL द्वारा शुरू की गई नई सुविधा 97 रुपये, 98 रुपये, 118 रुपये, 187 रुपये, 247 रुपये, 319 रुपये, 399 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये, 699 रुपये, 997 रुपये, 1,699 रुपये और 1,999 रुपये के प्रीपेड प्लान पर उपलब्ध है।

BSNL यूज़र्स एडवांस में कर सकते हैं अपने अकाउंट को रीचार्ज, कंपनी ने शुरू की नई सुविधा

BSNL न हाल ही में 94 रुपये और 95 रुपये के नए रीचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं

ख़ास बातें
  • BSNL ने शुरू की मल्टीपल रीचार्ज सुविधा
  • अकाउंट की वैधता खत्म होने से पहले ही एडवांस में कर सकते हैं रीचार्ज
  • 97 रुपये से लेकर 1,999 रुपये तक के रीचार्ज प्लान पर उपलब्ध है यह सुविधा
विज्ञापन
BSNL ने शुक्रवार को अपने ग्राहकों के लिए मल्टीपल रीचार्ज सुविधा को शुरू किया है। इस सुविधा के तहत अब ग्राहक अपने मौजूदा प्लान के खत्म होने से पहले ही एडवांस में अपने अकाउंट को रीचार्ज करा सकते हैं। नई सुविधा बीएसएनएल प्रीपेड वाउचर (PV) और स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) विकल्पों में से एक है जो 97 रुपये से शुरू होते हैं और 1,999 रुपये तक जाते हैं। प्रतियोगिता में बने रहने के लिए कंपनी समय-समय पर नई सुविधाएं और नए प्लान पेश कर रही है। कुछ दिनों पहले कंपनी द्वारा 94 रुपये और 95 रुपये के रीचार्ज पैक लॉन्च किए गए थे, जिनमें 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 100 वॉयस कॉलिंग मिनट मिलते हैं। इनता ही नहीं, ऑपरेटर ने हाल ही में 499 रुपये का ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया था, जिसमें 20 एमबीपीएस स्पीड और 100 जीबी डेटा मिलता है। 

BSNL द्वारा शुरू की गई नई सुविधा 97 रुपये, 98 रुपये, 118 रुपये, 187 रुपये, 247 रुपये, 319 रुपये, 399 रुपये, 429 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये, 699 रुपये, 997 रुपये, 1,699 रुपये और 1,999 रुपये के प्रीपेड प्लान पर उपलब्ध है। यह मौजूदा योजना के समाप्त होने के बाद ग्राहक द्वारा किए गए एडवांस रीचार्ज को अपने आप सक्रिय कर देता है। कंपनी ने कहा कि वह ग्राहकों को एसएमएस के जरिए सुविधा के बारे में बताएगा।

BSNL ने Gadgets 360 को पुष्टि की है कि नई सुविधा देश के उन सभी टेलीकॉम क्षेत्रों में उपलब्ध है, जहां कंपनी कार्य करती है।

बीएसएनएल द्वारा दी जाने वाली मल्टीपल रिचार्ज सुविधा इसी तरह काम करती है, जिस तरह ग्राहक रिलायंस जियो पर अपने प्लान के लिए अग्रिम भुगतान कर सकते हैं। एयरटेल भी यूज़र्स को एक ही मूल्यवर्ग के साथ कई बार अपने खाते को रीचार्ज करने की सुविधा देती है।

हालांकि, BSNL और Jio के विपरीत, जो रीचार्ज भुगतानों को एक कतार में रखते हैं, Airtel एक ही मूल्य के साथ रीचार्ज करने वाले अपने ग्राहकों के लाभ और सेवाओं को उसी समय आगे बढ़ा देता है। इसका मतलब यह है कि यदि आप अपने एयरटेल अकाउंट पर एक ही प्रीपेड प्लान से दो बार रीचार्ज किया है, तो आपके प्लान में मिलने वाली वैधता या डेटा को उसी समय प्लान के हिसाब से आगे बढ़ा दिया जाएगा।

वहीं, Vodafone Idea अपने ग्राहकों को एक ही मूल्यवर्ग के कई रीचार्ज करने की अनुमति तो देते हैं, लेकिन यह वैधता का विस्तार नहीं करता है और रीचार्ज की तारीख से इसकी गणना करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL offers
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »