BSNL के मासिक ब्रॉडबैंड प्लान 99 रुपये से होंगे शुरू

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 4 नए ब्रॉडबैंड प्लान उतारे हैं, जो यूज़र को 200 एमबीपीएस स्पीड तक दैनिक डेटा...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 जून 2018 15:36 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने 4 नए ब्रॉडबैंड प्लान उतारे हैं
  • यूज़र को 200 एमबीपीएस स्पीड तक दैनिक डेटा प्रदान करेंगे
  • ये प्लान प्रमोशन के तौर पर उतारे गए हैं

BSNL के मासिक ब्रॉडबैंड प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने 4 नए ब्रॉडबैंड प्लान उतारे हैं, जो यूज़र को 200 एमबीपीएस स्पीड तक दैनिक डेटा का लाभ देंगे। ये प्लान प्रमोशन के तौर पर उतारे गए हैं और सिर्फ नए यूज़र के काम आएंगे। यह पैक नए सब्सक्राइबर को आकर्षित करने के लिए लाया गया है। ये एफटीटीएच बीएसएनएल प्लान 99 रुपये से शुरू होकर 399 रुपये तक जाते हैं। इनमें 45 जीबी से लेकर 600 जीबी डेटा तक दिया जाएगा। यह जियो की फाइबर ब्रॉडबेंड सेवा के बाद उठाया गया कदम है, जिसके 100 एमबीपीएस स्पीड पर इंटरनेट सेवा देने की बात कही गई है। साथ ही जियो टीवी एक्सेस, 1,000 रुपये से कम कीमत में असीमित कॉल का लाभ दिया जाएगा।

बीबीजी यूएलडी कॉम्बो ब्रॉडबैंड के मासिक प्लान 20 एमबीपीएस तक स्पीड ऑफर प्लान करेंगे। यह स्पीड सीमा के भीतर ही रहेगी। एफयूपी खत्म होने के बाद यूज़र को इंटरनेट 1 एमबीपीएस स्पीड से मिलेगा। यह प्लान देशभर में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त कॉलिंग का भी लाभ देंगे। ये ब्रॉडबैंड प्लान (अंडमान और निकोबार) देशभर में लागू होंगे।

स्टार्टर के लिए बीबीजी कॉम्बो यूएलडी 45 जीबी प्लान है, जिसके 1.5 जीबी डेटा लाभ के साथ आने की उम्मीद है। वहीं, बीएसएनएल का 150 जीबी प्लान 199 रुपये का होगा, जो 5 जीबी डेटा हर दिन देगा। आकिर में है बीएसएनएल बीबीजी कॉम्बो यूएलडी 600 जीबी प्लान 299 रुपये और 399 रुपये कीमत वाले हैं। ये पलान 10 जीबी और 20 जीबी डेटा हर दिन देने वाले हैं। प्लान 20 एमबीपीएस की रफ्तार देंगे। स्पीड रात 12 बजे फिर से रीस्टोर हो जाएगी।

इन प्लान के साथ बीएसएनएल 1 मुफ्त ईमेल आईडी और 1 जीबी स्टोरेज स्पेस दे रही है। जैसा कि हमने पहले बताया, यह एक प्रमोशनल ऑफर है और 90 दिन तक ही मान्य रहेगा। 6 महीने तक इन प्लान का फायदा उठाने के बाद यूज़र को बीएसएनएल के मौज़ूदा प्लान में से एक को चुनना होगा। साथ ही 500 रुपये डिपॉजिट के तौर पर नए यूज़र को देने होंगे।
Advertisement

बीएसएनएल ने हाल में एफटीटीएच फाइबर प्लान को अपग्रेड किया था, जिससे वह जियो को टक्कर दे सके। कंपनी ने अपने तीन ऐसे प्लान का एफयूपी डेटा दोगुना कर दिया है। कुछ समय पहले 1045, 1,395 और 1895 रुपये वाले प्लान में अतिरिक्त 200 जीबी डेटा तक की बात कही गई थी। इस महीने की शुरुआत में बीएसएनएल ने मुफ्त संडे कॉल की सीमा अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए बढ़ाई थी। साथ ही एक फैमिली प्लान लाया गया था, जो यूज़र को 3 सदस्यों के साथ प्रीपेड कनेक्शन देगा। इसमें 1 जीबी दैनिक डेटा का लाभ भी शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, Broadband plans
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.