बीएसएनएल ने लॉन्च किया 144 रुपये का पैक, देश भर में कहीं भी करें मुफ्त कॉल

बीएसएनएल ने लॉन्च किया 144 रुपये का पैक, देश भर में कहीं भी करें मुफ्त कॉल
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल ने रविवार को अपने ग्राहकों के लिये 144 रुपये की नई योजना पेश की
  • इस पैक के तहत किसी भी नेटवर्क पर असीमित लोकल और एसटीडी कॉल कर सकेंगे
  • साथ ही इसमें 300 एमबी डेटा भी होगा
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. ने रविवार को अपने ग्राहकों के लिये 144 रुपये की नई योजना पेश की। इस योजना के तहत ग्राहक एक महीने की अवधि के लिये किसी भी नेटवर्क पर असीमित लोकल और एसटीडी कॉल कर सकेंगे।

विभिन्न दूरसंचार कंपनियों द्वारा असीमित मुफ्त कॉल सुविधा की पेशकश के बीच बीएसएनएल ने भी इसी प्रकार की योजना पेश की है। बीएसएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने संवाददाताओं से कहा कि योजना छह महीने के लिये वैध है। इसके तहत एक महीने के लिये किसी भी नेटवर्क पर असीमित स्थानीय और एसटीडी कॉल की पेशकश की गयी है। साथ ही इसमें 300 एमबी डेटा भी होगा।

ग्राहकों को दो नये पैक सौंपते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि नये पैक के साथ कॉल पूरी तरह मुफ्त है। यह प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिये यह उपलब्ध होंगे। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी ने देश में 4,400 वाईफाई हॉटस्पाट शुरू करने समेत कई कदम उठाये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने देश भर में 4,400 हॉटस्पाट शुरू किए हैं। मुझे लगता है कि चेन्नई के समीप महाबलीपुरम में इसी प्रकार का वाईफाई हॉटस्पॉट है। हमारी रणनीति इसका विस्तार करना है। अगले एक साल में हमारे पास 40,000 वाईफाई हॉटस्पाट होंगे।’’
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, 144 Rupee Pak, internet pack

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »