BSNL का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च, हर दिन यूज़र्स को मिलेगा 2 जीबी डेटा

BSNL Prepaid Plan: बीएसएनएल ने अपने यूज़र्स के लिए एक नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लॉन्च कर दिया है। जानें।

BSNL का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च, हर दिन यूज़र्स को मिलेगा 2 जीबी डेटा

BSNL Prepaid Plans: बीएसएनएल का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च

ख़ास बातें
  • BSNL का 998 रुपये वाला प्लान केरल साइट पर लिस्ट
  • गुजरात, हरियाणा और यूपी सर्किल में भी उपलब्ध है बीएसएनएल प्लान
  • BSNL ने हाल ही में लॉन्च किया 997 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
विज्ञापन
BSNL 998 Prepaid Plan: बीएसएनएल ने 998 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लॉन्च कर दिया है। यह BSNL Plan प्रतिदिन 2 जीबी डेटा की सुविधा के साथ उतारा गया है और इस प्लान की वैधता 210 दिनों की है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। BSNL प्लान  के साथ यूज़र को दो महीने के लिए पर्सनलाइज्ड रिंगबैक टोन  (PRBT) की सुविधा मिलेगी। कुछ समय पहले बीएसएनएल ने 997 रुपये वाले रीचार्ज प्लान को उतारा था और यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है, इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है।

BSNL की केरल वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, 998 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के साथ यूज़र को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा दिया जाएगा और इस प्लान की वैधता 210 दिनों की होगी। हाई-स्पीड डेटा समाप्त होने के बाद स्पीड कम होकर 80Kbps रह जाएगी। इसके अलावा दो महीने के लिए PRBT की भी सुविधा मिलेगी।

BSNL की हरियाणा वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार, 998 रुपये वाला बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के साथ 31 दिसंबर तक 60 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिल रही है। बीएसएनएल ने अपने इस नए प्लान को गुजरात, यूपी पूर्व, पश्चिमी यूपी वेबसाइट पर लिस्ट किया है।

भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने पिछले सप्ताह 997 रुपये वाला नया प्रीपेड लॉन्च किया था। यह प्लान प्रतिदिन 3 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है। प्लान में मुफ्त एसएमएस भेजने की भी सुविधा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  7. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  9. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  10. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »