BSNL लाया Onam Freedom Offer, जानें इसके बारे में

Onam 2018 के मौके पर सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने Onam Freedom offer लॉन्च किया है। बीएसएनएल ने ओनम फ्रीडम ऑफर भारत में अपने सभी प्रीपेड यूजर के लिए पेश किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 अगस्त 2018 17:57 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल ओनम फ्रीडम ऑफर में मिलेगा ज्यादा टॉकटाइम
  • 17 से 23 अगस्त तक ही है BSNL Onam Freedom Offer
  • BSNL Onam Freedom Offer में डेटा नहीं मिलेगा सिर्फ टॉकटाइम
Onam 2018 के मौके पर सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने Onam Freedom offer लॉन्च किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने ओनम फ्रीडम ऑफर भारत में अपने सभी प्रीपेड यूजर के लिए पेश किया है। इस ऑफर के अंर्तगत कंपनी 220 रुपये वाले प्लान में 250 रुपये का, 550 रुपये वाले प्लान में 650 रुपये का और 1,100 रुपये वाले प्लान में 1,350 रुपये का टॉकटाइम दे रही है। यह प्लान टॉकटाइम की सुविधा प्रदान करते हैं, इन प्लान के साथ डेटा नहीं मिलता। टेलीकॉम टाक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऑफर 17 अगस्त से 23 अगस्त तक ही है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि बीएसएनएल ने 260 रुपये का एक नया प्लान भी लॉन्च किया है। यह प्लान फुल टॉकटाइम और कॉलर ट्यून की सुविधा के साथ आता है।

पिछले सप्ताह BSNL ने Independence Day 2018 के मौके पर कुछ नए प्लान पेश किए थे। 29 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर में प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 जीबी डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैधता 4 दिन की है। बीएसएनएल का 9 रुपये वाला प्लान कंपनी के 29 रुपये वाले प्लान से मिलता जुलता है। 9 रुपये वाले प्लान में भी यूजर को प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस, अनलिमिटेड कॉलिंग और 2 जीबी डेटा ही दिया जाएगा। अंतर सिर्फ इतना है कि इस प्लान की वैधता 1 दिन की है। याद करा दें कि पिछले साल भी भारत संचार निगम लिमिटेड ने ओनम और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ ऑफर्स पेश किए थे।

बीएसएनएल ने अगस्त के शुरुआत में अपने सब्सक्राइबर के लिए मात्र 27 रुपये में नया डेटा और वॉयस कॉलिंग प्रीपेड पैक लॉन्च किया था। इस पैक में ग्राहकों को 1 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। इसकी वैधता 7 दिनों की है। इस प्रीपेड स्पेशल टैरिफ वाउचर में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की भी सुविधा मिलेगी। यूज़र 300 एसएमएस भी भेज पाएंगे। BSNL ने सभी सर्कल अथॉरिटी को निर्देश दिया है कि इस प्लान को हर सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध कराया जाए। हालांकि, वॉयस कॉलिंग की सुविधा दिल्ली व मुंबई सर्कल नहीं मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.