BSNL के इस प्लान की वैधता है 180 दिनों की, मिलेगा 200 जीबी डेटा

BSNL का 698 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कंपनी की साइट पर लाइव है। इसकी वैधता 180 दिनों की है और इसमें 200 जीबी डेटा मिलता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2019 16:28 IST
ख़ास बातें
  • यह BSNL Prepaid Plan सीमित समय के लिए लाइव है
  • खबर है कि यह बीएसएनएल प्लान 15 नवंबर को रद्द हो जाएगा
  • अभी आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सर्कल में लाइव है बीएसएनएल का यह प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें सिर्फ डेटा का फायदा है। इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है और यूज़र्स को 200 जीबी डेटा मिलता है। नया प्लान सिर्फ चुनिंदा सर्कल में लाइव है। इसमें वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं है। खबर है कि 698 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को सीमित समय के लिए लाया गया है। इसे अगले महीने के मध्य में हटा लिया जाएगा। जिन यूज़र्स को सिर्फ डेटा की ज़रूरत है वे इस प्लान को चुन सकते हैं।

BSNL का 698 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कंपनी की साइट पर लाइव है। इसकी वैधता 180 दिनों की है और इसमें 200 जीबी डेटा मिलता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस प्लान में वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। यह प्लान अभी आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सर्कल में लाइव है। फिलहाल, इस सर्कल के बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स इस प्लान को इस्तेमाल कर सकते हैं। नए प्लान के बारे में जानकारी सबसे पहले टेलीकॉम टॉक द्वारा दी गई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 698 रुपये वाला BSNL Prepaid Plan सीमित समय के लिए लाइव है। खबर है कि यह 15 नवंबर को रद्द हो जाएगा।

BSNL ने हाल ही में चुनिंदा रीचार्ज पर मुंबई और दिल्ली सर्कल में भी मुफ्त वॉयस कॉलिंग सेवा का ऐलान किया था। पहले बीएसएनएल मुफ्त वॉयस कॉलिंग सेवा तो देती थी, लेकिन दिल्ली और मुंबई में नहीं। क्योंकि यहां पर सरकारी कंपनी एमटीएनएल काम करती है। लेकिन 429 रुपये, 485 रुपये और 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ स्थिति बदल गई है। इन रीचार्ज पैक में यूज़र्स बिना किसी फिक्र दिल्ली और मुंबई सर्कल में भी मुफ्त वॉयस कॉल कर सकते हैं। BSNL और MTNL के विलय के ऐलान के बाद से यूज़र्स को इस तरह के फायदे वाले कई प्लान मिलते रहे हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Rs 698 Prepaid Plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.