BSNL के इस प्लान की वैधता है 180 दिनों की, मिलेगा 200 जीबी डेटा

BSNL का 698 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कंपनी की साइट पर लाइव है। इसकी वैधता 180 दिनों की है और इसमें 200 जीबी डेटा मिलता है।

BSNL के इस प्लान की वैधता है 180 दिनों की, मिलेगा 200 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • यह BSNL Prepaid Plan सीमित समय के लिए लाइव है
  • खबर है कि यह बीएसएनएल प्लान 15 नवंबर को रद्द हो जाएगा
  • अभी आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सर्कल में लाइव है बीएसएनएल का यह प्लान
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जिसमें सिर्फ डेटा का फायदा है। इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है और यूज़र्स को 200 जीबी डेटा मिलता है। नया प्लान सिर्फ चुनिंदा सर्कल में लाइव है। इसमें वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं है। खबर है कि 698 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को सीमित समय के लिए लाया गया है। इसे अगले महीने के मध्य में हटा लिया जाएगा। जिन यूज़र्स को सिर्फ डेटा की ज़रूरत है वे इस प्लान को चुन सकते हैं।

BSNL का 698 रुपये वाला प्रीपेड प्लान कंपनी की साइट पर लाइव है। इसकी वैधता 180 दिनों की है और इसमें 200 जीबी डेटा मिलता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस प्लान में वॉयस कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलती है। यह प्लान अभी आंध्र प्रदेश-तेलंगाना सर्कल में लाइव है। फिलहाल, इस सर्कल के बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स इस प्लान को इस्तेमाल कर सकते हैं। नए प्लान के बारे में जानकारी सबसे पहले टेलीकॉम टॉक द्वारा दी गई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 698 रुपये वाला BSNL Prepaid Plan सीमित समय के लिए लाइव है। खबर है कि यह 15 नवंबर को रद्द हो जाएगा।

BSNL ने हाल ही में चुनिंदा रीचार्ज पर मुंबई और दिल्ली सर्कल में भी मुफ्त वॉयस कॉलिंग सेवा का ऐलान किया था। पहले बीएसएनएल मुफ्त वॉयस कॉलिंग सेवा तो देती थी, लेकिन दिल्ली और मुंबई में नहीं। क्योंकि यहां पर सरकारी कंपनी एमटीएनएल काम करती है। लेकिन 429 रुपये, 485 रुपये और 666 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ स्थिति बदल गई है। इन रीचार्ज पैक में यूज़र्स बिना किसी फिक्र दिल्ली और मुंबई सर्कल में भी मुफ्त वॉयस कॉल कर सकते हैं। BSNL और MTNL के विलय के ऐलान के बाद से यूज़र्स को इस तरह के फायदे वाले कई प्लान मिलते रहे हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Rs 698 Prepaid Plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 100 (2026) लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिलेगी LED फ्लैश लाइट, बड़ी बैटरी!
  2. फ्रांस ने Infosys पर लगाया ₹2 करोड़ का जुर्माना, भारत में नायारण मूर्ति का 70 घंटे काम करने वाला बयान फिर चर्चा में
  3. स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप की कीमतों में और लगेगी आग? Samsung का चिप शॉर्टेज पर बड़ा बयान
  4. Apple Watch ने बचाई शख्स की जान! गिरते ही अपने आप लग गई इमरजेंसी कॉल, इस फीचर का कमाल
  5. Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  6. Jio का गजब ऑफर 2 माह के प्लान के साथ 1 महीना बिलकुल फ्री, 100Mbps स्पीड के साथ 12OTT ऐप्स भी
  7. PS5 Price Hike India: GTA 6 आने से पहले ही महंगा हो गया PlayStation, जानें नई कीमत
  8. Elon Musk की टेंशन बढ़ाएगा Amazon! सैटेलाइट से सीधे फोन तक इंटरनेट, भारत में भी होगी एंट्री?
  9. AI से इंटरव्यू क्रैक किया और लग गई ₹1.5 करोड़ की नौकरी! शख्स ने शेयर किए टिप्स
  10. ₹1500 डिस्काउंट पर खरीदें iQOO Z11 Lite, आज से शुरू हुई सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »