BSNL की वित्तीय स्थिति हो रही मजबूत, अगले वर्ष लॉन्च होगी 5G सर्विस

पिछले सप्ताह प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लिए BSNL ने नई चुनौती को पेश किया था। कंपनी ने प्रति माह 1,300 GB के डेटा वाला प्लान 333 रुपये में उपलब्ध कराया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2024 16:16 IST
ख़ास बातें
  • अगले वर्ष के मध्य में BSNL की 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है
  • पिछले तीन वर्षों से कंपनी इबिट्डा में पॉजिटिव है
  • कंपनी की अगले वर्ष जून तक एक लाख टावर लगाने तैयारी है

पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने अफोर्डेबल टैरिफ प्लान पेश किए हैं

पिछले कुछ महीनों में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संतार निगम लिमिटेड (BSNL) के सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ी है। टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया है कि कंपनी की फाइनेंशियल रिकवरी हो रही है। अगले वर्ष के मध्य में BSNL की 5G सर्विस लॉन्च करने की योजना है। 

सिंधिया ने कहा कि BSNL का कामकाज मजबूत हो रहा है। भारत जैसे देश के लिए तीन-चार टेलीकॉम कंपनियां होना बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया, "पिछले तीन-चार वर्षों में BSNL का रेवेन्यू 12 प्रतिशत बढ़ा है। इस अवधि में कंपनी का एक्सपेंडिचर दो प्रतिशत कम हुआ है। पिछले तीन वर्षों से कंपनी इबिट्डा के लिहाज से पॉजिटिव में है। BSNL का ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़कर लगभग 2,300 करोड़ रुपये हो गया है।" कंपनी की योजना अगले वर्ष जून तक एक लाख टावर लगाने की है। सिंधिया ने बताया, "हमने सरकारी कंपनी C-DOT के जरिए अपना 4G कोर और टाटा ग्रुप की Tejas के जरिए रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) बनाया है। इसके लिए TCS सिस्टम इंटीग्रेटर है। यह पूरी तरह इंटीग्रेटेड भारत सॉल्यूशन है। हमने लगभग 62,000 टावर लगाए हैं। दुनिया में भारत अपना 4G हार्डवेयर और स्टैक रखने वाला पांचवां देश है।" 
Advertisement

अगले वर्ष के मध्य तक एक लाख टावर लगाने के  साथ BSNL की इन टावर्स में से कुछ को 5G टेक्नोलॉजी पर शिफ्ट करने की योजना है। पिछले सप्ताह प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के लिए BSNL ने नई चुनौती को पेश किया था। कंपनी ने प्रति माह 1,300 GB के डेटा वाला प्लान 333 रुपये में उपलब्ध कराया है। 

हालांकि, कंपनी का नया टैरिफ प्लान दिल्ली और मुंबई में उपलब्ध नहीं होगा। BSNL के नए 'Winter Bonanza' ऑफर में सब्सक्राइबर्स को छह महीने की Bharat Fiber ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए 1,999 रुपये देने होंगे। इस प्लान में प्रत्येक महीने 25 Mbps तक की स्पीड पर 1,300 GB का डेटा शामिल है। डेटा की यह लिमिट पूरी होने पर सब्सक्राइबर्स को 4 Mbps की घटी हुई स्पीड पर इंटरनेट का एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में डेटा के अलावा लैंडलाइन के इस्तेमाल से अनलिमिटेड कॉल्स भी की जा सकेंगी। BSNL ने मोबाइल यूजर्स के लिए 599 रुपये का एक अलग प्लान भी लॉन्च किया है। इसमें 84 दिनों के लिए प्रत्येक दिन 3 GB का हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉल्स और प्रति दिन 100 टेक्स्ट मैसेज भी किए जा सकेंगे। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.