BSNL को 6 महीने में लाखों सब्सक्राइबर्स का फायदा, प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को मुश्किल

रिलायंस जियो के पास अप्रैल में 47.24 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे लेकिन यह संख्या सितंबर में गिरकर लगभग 46.37 करोड़ हो गई

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 नवंबर 2024 17:27 IST
ख़ास बातें
  • BSNL को अफोर्डेबल टैरिफ प्लान का फायदा मिल रहा है
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के सब्सक्राइबर्स की संख्या जून से घटने लगी थी
  • BSNL के सब्सक्राइबर्स इसी महीने से बढ़ने शुरू हुए थे

अफोर्डेबल टैरिफ प्लांस के कारण कंपनी को फायदा मिल रहा है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में लाखों नए सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। अप्रैल से सितंबर के दौरान Bharti Airtel और Reliance Jio जैसी बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स कम हुए हैं। BSNL को अफोर्डेबल टैरिफ प्लान का फायदा मिल रहा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI के डेटा के हवाले से बताया गया है कि अप्रैल में एयरटेल के सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 38.65 करोड़ थी, जो सितंबर में घटकर लगभग 38.49 करोड़ रह गई। रिलायंस जियो के पास अप्रैल में 47.24 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे लेकिन यह संख्या सितंबर में गिरकर लगभग 46.37 करोड़ हो गई। इसके अलावा Vodafone-Idea के अप्रैल में लगभग 21.9 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे, जो सितंबर में घटकर 21.24 करोड़ हो गए। 

इस अवधि में BSNL के सब्सक्राइबर्स की संख्या 8.68 करोड़ से बढ़कर लगभग 9.18 करोड़ पर पहुंच गई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा से पता चलता है कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के सब्सक्राइबर्स की संख्या जून से घटने लगी थी और BSNL के सब्सक्राइबर्स इसी महीने से बढ़ने शुरू हुए थे। इससे यह संकेत मिल रहा है कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के बहुत से सब्सक्राइबर्स BSNL के पास शिफ्ट हुए हैं। BSNL को अफोर्डेबल टैरिफ प्लांस और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिल रहा है। 

हाल ही में BSNL ने अपने फाइबर-टु-द-होम (FTTH) सब्सक्राइबर्स के लिए देश भर में वाई-फाई रोमिंग की सर्विस लॉन्च की थी। इससे कंपनी के FTTH सब्सक्राइबर्स पूरे देश में वाई-फाई हॉटस्पॉट्स से कनेक्ट हो सकेंगे। इस सर्विस से कंपनी के सब्सक्राइबर्स को ट्रैवल के दौरान भी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल सकेगी और उनकी डेटा की कॉस्ट घटेगी। इससे वे बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के BSNL के वाई-फाई हॉटस्पॉट्स को एक्सेस कर सकेंगे। कंपनी का लक्ष्य मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अंत तक 4G की एक लाख साइट्स को लॉन्च करने का है। इससे पहले BSNL ने पहली फाइबर बेस्ड इंट्रानेट सर्विस लॉन्च करने की जानकारी दी थी। देश के चुनिंदा क्षेत्रों में इस TV सर्विस को शुरू किया गया है। पिछले महीने कंपनी ने नया लोगो और छह नई सुविधाओं को लाने के साथ IFTV कही जा रही इस सर्विस को पेश किया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale LIVE: ₹15,999 में Redmi 15C Prime Edition, गेमर्स के लिए iQOO 15R पर डील
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.