BSNL के 6 पैसे कैशबैक ऑफर की अवधि फिर बढ़ी

BSNL Tamil Nadu ने ट्वीट किया है कि 6 पैसे कैशबैक ऑफर की अवधि एक बार फिर बढ़ाई गई है। अब यह ऑफर 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जुलाई 2020 18:25 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने पिछले साल नवंबर में 6 पैसे का कैशबैक ऑफर लॉन्च किया था
  • प्रत्येक ग्राहक को प्रति माह अधिकतम 50 रुपये कैशबैक मिलेगा
  • यह ऑफर देशभर के सभी सर्कल में उपलब्ध
Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) ने एक बार फिर अपने 6 पैसे कैशबैक ऑफर की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। कैशबैक ऑफर का ऐलान बीते साल किया गया था। इसके बाद से ऑफर की अवधि कई बार बढ़ाई गई है। पिछली जानकारी के हिसाब से बीएसएनएल 6 पैसे कैशबैक ऑफर की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। लेकिन अब इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने ऑफर की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। BSNL का यह कैशबैक उसके लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड और फाइबर टू द होम यूज़र्स के लिए है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इस हफ्ते ही चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में 151 रुपये और 251 रुपये के डेटा पैक लॉन्च किए थे।

BSNL Tamil Nadu ने ट्वीट किया है कि 6 पैसे कैशबैक ऑफर की अवधि एक बार फिर बढ़ाई गई है। अब यह ऑफर 31 अगस्त तक उपलब्ध रहेगा। बता दें कि बीएसएनएल के इस ऑफर में कंपनी अपने ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन ग्राहकों को पांच मिनट के वॉयस कॉल पर 6 पैसे कैशबैक देती है। इस प्रमोशनल ऑफर को बीते साल पेश किया गया था। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इस ऑफर की अवधि कई बार बढ़ाई जा चुकी है। BSNL ने गैजेट्स 360 को बताया है कि यह ऑफर देशभर के सभी सर्कल में उपलब्ध है।
Advertisement

कैशबैक ऑफर एक्टिवेट करने के  लिए बीएसएनएल लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड या फाइबर-टू-होम (FTTH) कनेक्शन ग्राहकों को एलिजिबल नंबर (एसटीडी कोड लगा कर) के साथ “ACT” और “6PAISA” लिख कर एक एसएमएस 094478053334 पर भेजना होगा। वैकल्पिक रूप से, इसे टोल-फ्री नंबर 18005991900 पर कॉल करके भी सक्षम किया जा सकता है।

प्रमोशनल ऑफर के तहत 6 पैसे कैशबैक पाने के लिए ग्राहकों को पांच मिनट या उससे ऊपर कॉल करने की जरूरत होगी। साथ ही, प्रत्येक ग्राहक को प्रति माह अधिकतम 50 रुपये कैशबैक मिलेगा।
Advertisement

BSNL ने पिछले साल नवंबर में 6 पैसे का कैशबैक ऑफर लॉन्च किया था। गैर-जियो यूज़र्स को वॉयस कॉल पर छह पैसे प्रति मिनट शुल्क वसूलने के रिलायंस जियो के कदम का मुकाबला करने के लिए इसे डिज़ाइन किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Six Paisa Cashback, BSNL Cashback Offer
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.