BSNL के इस प्लान में 84 दिनों तक मिलेगा डेली 5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

यदि आप Jio, Airtel व Vodafone जैसी अन्य टेलीकॉम कंपनियों के तीन महीने यानी 84 दिन वैधता वाले प्लान्स पर नज़र डालें, तो ज्यादातर प्लान्स की कीमत 599 से 795 रुपये तक जाती है, जिसमें आपको 1.5 जीबी या फिर ज्यादा से ज्यादा 2 जीबी डेटा प्राप्त होता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जनवरी 2021 12:54 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान में मिलेगी डेली 5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस सुविधा
  • 84 दिन तक 599 रुपये के इस प्लान में मिलता है 420 जीबी डेटा
  • डेटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है
BSNL अपने 599 रुपये के रीचार्ज प्लान में सब्सक्राइबर्स को डेली 5 जीबी डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट प्रदान करती है। वहीं, इस प्लान की वैधता पूरे 84 दिन तक की है। यदि आप Jio, Airtel व Vodafone जैसी अन्य टेलीकॉम कंपनियों के तीन महीने यानी 84 दिन वैधता वाले प्लान्स पर नज़र डालें, तो ज्यादातर प्लान्स की कीमत 599 से 795 रुपये तक जाती है, जिसमें आपको 1.5 जीबी या फिर ज्यादा से ज्यादा 2 जीबी डेटा प्राप्त होता है। लेकिन यदि आप बीएसएनएल के STV599 प्लान का रूख करते हैं, तो आपको 84 दिन तक के लिए 1.5 जीबी नहीं... 2 जीबी नहीं बल्कि रोज़ाना 5 जीबी डेटा प्राप्त होगा। इसके अलावा भी इस प्लान में कई अन्य बेनेफिट्स शामिल हैं।

BSNL के इस 599 रुपये के रीचार्ज प्लान बेनेफिट्स की बात करें, तो यह प्लान 84 दिन की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में आपको डेली 5 जीबी डेटा मिलता है, जिसका मतलब है कि पूरे 84 दिन के लिए आपको इस पैक में 420 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा के अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री SMS की सुविधा भी दी गई है।

बीएसएनल की तुलना में बाकि नेटवर्क की बात करें, तो Jio में 84 दिन तक के लिए दो प्लान काफी लोकप्रिय हैं एक 555 रुपये का प्लान जिसमें 1.5 जीबी डेटा रोज़ाना मिलता है, जबकि 599 रुपये के प्लान में डेली 2 जीबी डेटा प्राप्त होता है। Airtel में 598 रुपये में 84 दिन तक के लिए डेली 1.5 जीबी डेटा जबकि 2 जीबी डेटा के लिए इसमें आपको 698 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। Vi की बात करें, तो 599 रुपये के रीचार्ज पर डेली 1.5 जीबी डेटा जबकि यहां 699 रुपये के रीचार्ज पर 84 दिन तक के लिए वीकेंड डेटा रोलओवर+डबल डेटा 2 जीबी + 2 जीबी 4 जीबी डेटा रोज़ाना मिलता है। इसके अलावा Vi में 795 रुपये के प्लान में 2 जीबी डेटा मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL 5GB Data, Jio, Airtel, Vodafone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. 13000mAh बैटरी, 13MP कैमरा से लैस Vivo Pad 6 Pro लॉन्च, जानें क्या है खास
  2. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  3. Vivo X300s Launched: 200MP कैमरा और 7100mAh बैटरी के साथ आया नया कैमरा-सेंट्रिक फोन, जानें कीमत
  4. घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
  5. Vivo X300s में मिलेगा 200MP कैमरा और 144Hz डिस्प्ले, लॉन्च से ठीक पहले कन्फर्म हुए स्पेसिफिकेशन
  6. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  7. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  8. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  9. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  10. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.