150 दिन की वैलिडिटी के साथ BSNL का धांसू प्लान, अनलिमिटिड कॉल, डेली 2GB डेटा जैसे बेनिफिट भी! जानें डिटेल्स

बीएसएनएल का यह प्लान सबसे बड़ा बेनिफिट लॉन्ग टर्म वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के लिए लेकर आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जुलाई 2023 18:11 IST
ख़ास बातें
  • इसमें आपको 150 दिन, यानि कि पूरे 5 महीने की वैधता मिल जाती है
  • यह प्लान सबसे बड़ा बेनिफिट लॉन्ग टर्म वैलिडिटी में देता है
  • अन्य टेलीकॉम कंपनियां इस कीमत में सिर्फ 28 या 30 दिनों की वैधता देती हैं

बीएसएनएल का यह प्लान सबसे बड़ा बेनिफिट लॉन्ग टर्म वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के लिए लेकर आता है।

भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए कई ऐसे प्लान पेश करती है जो दूसरी कंपनियों के मुकाबले दाम में कम, और काम में दम वाली बात रखते हैं। कंपनी के प्लान 28 दिन, 3 महीने, 6 महीने, और सालभर तक की वैलिडिटी के साथ भी आते हैं। लेकिन आज हम आपको BSNL के ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद कम कीमत में डेली 2GB डेटा के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग भी देता है। इसकी वैलिडिटी 2 या 3 महीने नहीं, बल्कि पूरे 5 महीने की है। जानें ये धांसू प्लान!  

BSNL अपने अनलिमिटिड कॉलिंग वाले रीचार्ज प्लान में एक ऐसा प्लान पेश करती है जो लम्बी वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉल और भरपूर डेटा देता है। यह प्लान ग्राहक अपने नजदीकी टेलीकॉम रीचार्ज प्रोवाइडर या बीएसएनएल वेबसाइट से रीचार्ज करवा सकते हैं। कंपनी का यह प्लान 397 रुपये में आता है। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें आपको 150 दिन, यानि कि पूरे 5 महीने की वैधता मिल जाती है। 

इसके बेनिफिट्स भी आपको हैरान कर देंगे, क्योंकि यह अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग प्लान है। प्लान के तहत आपको एमटीएनएल नेटवर्क सहित 30 दिनों तक असीमित कॉल्स का लाभ मिलता है, और इतने ही दिनों तक रोजाना आपको 2 जीबी डेटा मिलता है। यहां ध्यान दें कि डेली डेटा, 2GB, समाप्त हो जाने पर इंटरनेट स्पीड 40kbps रह जाती है। यह प्लान 1 महीने तक डेली बेसिस पर रोजाना 100 SMS भी फ्री देता है। 

बीएसएनएल का यह प्लान सबसे बड़ा बेनिफिट लॉन्ग टर्म वैलिडिटी चाहने वाले ग्राहकों के लिए लेकर आता है। अन्य टेलीकॉम कंपनियां इस कीमत में सिर्फ 28 या 30 दिनों की वैधता उपलब्ध करवाती हैं जबकि यह बीएसएनएल प्लान 5 महीने तक आपकी मोबाइल सिम को एक्टिव रख सकता है। साथ में महीने भर के लिए कॉलिंग और डेटा तो मिल ही रहा है। इसलिए यह प्लान बेहद किफायती साबित होता है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.