BSNL के इस प्लान में 6 महीने तक हर दिन मिलेगा 3 जीबी डेटा

BSNL Rs. 997 Prepaid Plan चुनने वाले यूज़र्स हर नेटवर्क पर मुफ्त वॉयस कॉल कर पाएंगे। रोमिंग में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। लेकिन हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त कॉल किए जा सकेंगे।

BSNL के इस प्लान में 6 महीने तक हर दिन मिलेगा 3 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल के इस प्लान में 3जी डेटा मिलेगा
  • बीएसएनएल के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा है
  • BSNL के इस प्लान में हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त कॉल किए जा सकेंगे
विज्ञापन
भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने मार्केट में 997 रुपये का नया प्रीपेड लॉन्च किया है। यह प्लान सभी सर्कल में उपलब्ध है। बीएसएनएल के नए 997 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 3 जीबी डेटा 3जी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है। प्लान में मुफ्त एसएमएस भेजने की भी सुविधा है। लंबी वैधता के साथ आने वाले इस बीएसएनएल प्लान की भिड़ंत एयरटेल के 998 रुपये और वाडोफोन व जियो के 999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से होगी। जियो के प्लान की वैधता 90 दिनों की है। लेकिन BSNL का नया प्लान 180 दिनों तक एक्टिव रहेगा।

BSNL Rs. 997 Prepaid Plan चुनने वाले यूज़र्स हर नेटवर्क पर मुफ्त वॉयस कॉल कर पाएंगे। रोमिंग में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। लेकिन हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त कॉल किए जा सकेंगे। प्लान में यूज़र्स को हर दिन 3 जीबी 3जी डेटा मिलेगा। निर्धारित डेटा खत्म हो जाने के बाद 80 केबीपीएस की स्पीड से डेटा मिलेगा। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकेंगे। इस प्लान की वैधता 180 दिनों की है। बीएसएनएल के इस प्लान में यूज़र्स को दो महीने के लिए पीआरबीटी की सुविधा मिलेगी। यह प्लान हर टेलीकॉम सर्कल में उपलब्ध है। इसके संबंध में जानकारी सबसे पहले Telecom Talk द्वारा दी गई।

मार्केट में इस प्लान की भिड़ंत Airtel के 998 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान से होगी। इस प्लान की वैधता 336 दिनों की है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 300 एसएमएस हर 28 दिन के लिए और 12 जीबी डेटा मिलता है। Vodafone Idea भी इन्हीं फायदों के लिए साथ 999 रुपये वाला प्लान पेश कर चुकी है। लेकिन इसकी वैधता 365 दिनों की है। दूसरी तरफ, Jio के 999 रुपये वाले प्लान में 60 जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल्स और हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसकी वैधता 90 दिनों की है। बता दें कि जियो फोन यूज़र्स को दूसरे नेटवर्क पर वॉयस कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से शुल्क देना होता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Rs 997 Prepaid Plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »