BSNL ने लॉन्च किया 49 रुपये का नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान, मिलेगा 2 जीबी डेटा और ये सब...

BSNL ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए नया 49 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश किया है। यह प्लान प्रमोशनल बेसिस पर लाया गया है, जो कि केवल 90 दिन ही रहेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 सितंबर 2020 15:40 IST
ख़ास बातें
  • BSNL का यह 49 रुपये का प्रीपेड प्लान चैन्नई और तलिमनाडु सर्कल्स में उपलब्
  • इसी सर्कल में पहले कंपनी ने 1,499 रुपये का वार्षिक प्रीपेड रीचार्ज प्लान
  • बीएसएनएल के 49 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिन है

BSNL के इस 49 रुपये के प्रीपेड प्लान में मिलेंगे 100 SMS मुफ्त

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए नया 49 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश किया है। यह प्लान प्रमोशनल बेसिस पर लाया गया है, जो कि केवल 90 दिन ही रहेगा। इसके अलावा यह प्लान केवल चैन्नई और तलिमनाडु सर्कल्स में उपलब्ध है। 49 रुपये का यह प्रीपेड रीचार्ज प्लान 1 सितंबर को लॉन्च किया गया था और तब से लेकर यह 90 दिनों तक के लिए लाइव रहने वाला है। वहीं, इस प्लान की वैधता 28 दिन की है, जिसमें आपको डेटा, वॉयस और एसएमएस कॉम्बिनेशन बेनेफिट्स प्राप्त होंगे।

BSNL ने चैन्नई वेबसाइट के जरिए सर्कुलर ज़ारी करते हुए नए 49 रुपये के प्रीपेड प्लान रीचार्ज का ऐलान किया है। इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को 100 मिनट्स फ्री कॉलिंग मिलती है। वहीं, एफयूपी लिमिट खत्म होने के बाद बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स से 45 पैसा प्रति मिनट चार्ज लेता है। इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मैसेज भी मुफ्त मिलते हैं।

टेलीकॉम कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीएसएनएल का यह प्रीपेड रीचार्ज प्लान 29 नवंबर तक एक्टिव रहने वाला है। वहीं, इस प्लान का एक्टिवेशन आप TOPUP, selfcare और Web portal के जरिए करा सकते हैं। सेल्फकेयर प्रक्रिया के जरिए एक्टिवेशन कराने के लिए सब्सक्राइबर को STV COMBO49 लिखकर 123 पर भेजना होगा।

आपको बता दें, इसी सर्कल में इससे पहले बीएसएनएल ने 1,499 रुपये का वार्षिक प्लान लॉन्च किया था। इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉलिंग के साथ 250 मिनट की फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) लिमिट मिलती है। 250 मिनट खत्म हो जाने के बाद बीएसएनएल का कहना है कि सब्सक्राइबर से बेस प्लान टैरिफ के तहत चार्ज किया जाएगा, जो कि आधी रात तक ही चलेगा। बेस प्लान जो इस नए 1,499 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ जोड़ा गया है, वो “Advance Per minute plan 94” है। इसका मतलब यह है कि ग्राहकों को मोबाइल नेटवर्क और बीएसएनएल लैंडलाइन पर लोकल कॉल के लिए 1 रुपये प्रति मिनट चार्ज किया जाएगा। वहीं दूसरे लैंडलाइन नंबर पर लोकल कॉल करने और एसटीडी कॉल पर ग्राहकों से 1.3 रुपये प्रति मिनट चार्ज किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Prepaid Plan, BSNL Rs 49 Prepaid Plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.