365 दिनों की वैलिडिटी और 2GB डेली डेटा के साथ BSNL का सस्ता प्लान! जानें कीमत

ध्यान दें कि इसमें 2GB की डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40kbps रह जाती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जून 2022 13:21 IST
ख़ास बातें
  • प्लान की कीमत 1500 रुपये से भी कम है
  • 2GB की डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40kbps रह जाती है
  • प्लान आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देता है

BSNL का यह प्लान पूरे एक साल यानि कि 365 दिनों तक वैध रहता है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटिड या बीएसएनएल (Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) के प्लान्स बाकी सभी प्राइवेट ऑपरेटर्स से किफायती हैं। BSNL के प्लान समय समय पर अपडेट होते रहते हैं। हाल ही में कंपनी ने कुछ नए प्लान भी पेश किए हैं। लेकिन जब बात लम्बी वैलिडिटी की आती है तो बीएसएनएल के प्लान बाकी सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स से आगे निकल जाते हैं। हम आज आपको कंपनी के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका किसी दूसरी टेलीकॉम कंपनी के पास कोई तोड़ नहीं है। यह प्लान आपको पूरे एक साल यानि कि 365 दिनों तक बेनिफिट देता है और इसकी कीमत भी बाकी कंपनियों के लॉन्ग टर्म प्लान्स से काफी कम है। तो चलिए, बीएसएनएल के इस खास प्लान के बारे में सारी जानकारी आपको बताते हैं। 

BSNL 1498 Plan: बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए 1498 रुपये का प्लान पेश करती है। इस बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की कीमत 1500 रुपये से भी कम है और यह आपको लम्बी वैलिडिटी के अलावा कई बेनिफिट्स देता है। भारत संचार निगम लिमिटिड का यह प्लान आपको रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देता है। यानि कि आप पूरे 365 दिनों तक हाई स्पीड इंटरनेट का फायदा बिना रुकावट के उठा सकते हैं। कुल डेटा की बात करें तो प्लान आपको 730GB कुल हाई स्पीड डेटा देता है। इस प्लान के साथ रिचार्ज करवाने पर आपको पूरे एक साल की वैलिडिटी मिलती है। लेकिन यह एक डेटा वाउचर है और इसमें आपको कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है। 

365 दिनों तक इंटरनेट की सुविधा देने वाला यह प्लान उन कस्टमर्स के लिए फायदेमंद है जिनको कॉलिंग की अधिक जरूरत नहीं पड़ती है लेकिन इंटरनेट सालभर के लिए चाहिए होता है। यहां पर ध्यान दें कि इसमें 2GB की डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 40kbps रह जाती है। इस प्लान की अधिक जानकारी के लिए आप बीएसएनएल की ऑफिशिअल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.