BSNL यूज़र्स को मिल रहा है 25 प्रतिशत तक कैशबैक

बीएसएनएल (BSNL) अपने सब्सक्राइबर्स के लिए कैशबैक ऑफर लेकर आई है। जानें ऑफर के बारे में विस्तार से।

BSNL यूज़र्स को मिल रहा है 25 प्रतिशत तक कैशबैक

BSNL यूज़र्स को मिल रहा है 25 प्रतिशत तक कैशबैक

ख़ास बातें
  • वार्षिक पोस्टपेड प्लान पर BSNL दे रही 4,575 रुपये का कैशबैक
  • अर्द्धवार्षिक प्लान पर भी मिल रहा है कैशबैक
  • 799 रुपये वाले या उससे अधिक के प्लान पर मिल रहा 25 प्रतिशत कैशबैक
विज्ञापन
बीएसएनएल (BSNL) अपने पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स के लिए कैशबैक ऑफर लेकर आई है। कुछ पोस्टपेड यूज़र्स को वार्षिक सब्सक्रिप्शन पर 4,575 रुपये का कैशबैक और टॉप तीन फिक्स्ड मंथली चार्ज (FMC) प्लान के साथ 25 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है। बीएसएनएल (BSNL Postpaid Plans) के अन्य कम कीमत वाले पोस्टपेड प्लान के वार्षिक सब्सक्रिप्शन भुगतान पर 20 प्रतिशत तक का कैशबैक दिया जा रहा है। अगर यूज़र 1,525 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को सब्सक्राइब करते हैं तो उन्हें 4,575 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

आइए सबसे पहले बात करते हैं बीएसएनएल (BSNL) के वार्षिक प्लान की। जिन यूज़र्स के पास 1,525 रुपये वाला मंथली प्लान है अगर वह एक साथ सालभर के सब्सक्रिप्शन प्लान के लिए 18,300 रुपये का भुगतान करते हैं तो 4,575 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसका मतलब पूरे 25 प्रतिशत की बचत होगी। इसी तरह अगर 1,125 रुपये वाले मंथली प्लान का सालभर के सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान करते हैं तो 3,375 रुपये (25 प्रतिशत) का कैशबैक मिलेगा।

BSNL के 799 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के साथ भी यह ऑफर दिया जा रहा है। अगर सब्सक्राइबर्स एक साथ सालभर के सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान कर देते हैं तो उन्हें भी 25 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। अब बात बीएसएनएल (BSNL) के कम कीमत वाले पोस्टपेड प्लान (BSNL Postpaid Plans) की।

725 रुपये और 525 रुपये वाले मंथली प्लान के साथ 20 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर 399 रुपये, 325 रुपये और 225 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के साथ केवल 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। टेलीकॉम टॉक ने सबसे पहले इन पोस्टपेड कैशबैक प्लान को रिपोर्ट किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL अर्द्धवार्षिक प्लान के साथ भी कैशबैक ऑफर दे रही है। 1,525 रुपये वाले मंथली प्लान यूज़र अगर छह महीने के लिए एक साथ भुगतान करते हैं तो उन्हें 12 प्रतिशत कैशबैक (1,098 रुपये) मिलेगा। 1,125 रुपये और 799 रुपये वाले दोनों प्लान के साथ भी छह महीने के भुगतान पर 12 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है।

725 रुपये और 525 रुपये वाले प्लान के साथ 8 प्रतिशत तो वहीं 399 रुपये, 325 रुपये और 225 रुपये वाले प्लान के साथ 4 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। Telecom Talk की रिपोर्ट के अनुसार, गौर करने वाली बात यह है कि ये कैशबैक ऑफर अभी केवल केरल सर्किल के लिए हैं। कैशबैक ऑफर का लाभ पाने के लिए यूज़र को सब्सक्रिप्शन अमाउंट का भुगतान एक साथ करना होगा।

याद करा दें कि पिछले साल दिसंबर में भी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ऐसा ही कुछ मिलता जुलता कैशबैक ऑफर पेश किया था। नए ऑफर के तहत केवल छह महीने और वार्षिक ब्रॉडबैंड प्लान पर 25 प्रतिशत तक का कैशबैक लाभ दिया जा रहा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL Postpaid Plans

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »