Jio, Airtel, Vodafone, Idea और BSNL: हर दिन 1 जीबी डेटा वाला बेहतरीन प्लान

अगर आप ऐसे रीचार्ज प्लान के बारे में विचार कर रहे हैं जो हर दिन 1 जीबी डेटा की सुविधा के साथ आते हैं तो हम आपको पांच नामी कंपनियों के ऐसे ही प्लान के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 नवंबर 2017 15:41 IST
ख़ास बातें
  • सबसे लोकप्रिय प्लान हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 4जी डेटा वाला रहा है
  • रिलायंस जियो के पास इस सुविधा के साथ कई प्लान हैं
  • Airtel, Vodafone, Idea और BSNL के पास भी हैं कुछ ऐसे ही प्लान
रिलायंस जियो ने नया 'ट्रिपल कैशबैक' ऑफर पेश करके अपनी प्रतिद्वंद्वी टेलीकॉम कंपनियों के लिए स्थिति और मुश्किल कर दी हैं। जियो के इस ऑफर में ग्राहकों को 2,599 रुपये तक का फायदा मिलने का दावा किया गया है। इतना तो तय है कि नए जियो ऑफर ग्राहकों को हर हाल में लुभाएंगे। लेकिन Airtel, Vodafone, Idea और BSNL जैसी कंपनियों ने भी ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़े रखने के लिए कुछ बेहद ही शानदार ऑफर पेश किए हैं। इसमें कोई दोमत नहीं है कि जियो का सबसे लोकप्रिय प्लान हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 4जी डेटा वाला रहा है। कंपनी ने पहली बार इस प्लान को 303 रुपये में पेश किया था। इसके बाद साथी टेलीकॉम कंपनियों को भी इसी कीमत के आसपास में प्लान पेश करने पड़े थे। हालांकि, टेलीकॉम सेक्टर में ग्राहकों के लिए हर दिन कोई नया प्लान आता है तो पुराना प्लान बंद भी हो जाता है। अगर आप ऐसे रीचार्ज प्लान के बारे में विचार कर रहे हैं जो हर दिन 1 जीबी डेटा की सुविधा के साथ आते हैं तो हम आपको पांच नामी कंपनियों के ऐसे ही प्लान के बारे में बताएंगे।

Jio के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान
Advertisement
रिलायंस जियो के पास हर दिन 1 जीबी डेटा वाले कई प्लान हैं। लेकिन इनकी कीमत अलग है और वैधता भी। दिवाली के मौके पर टैरिफ प्लान में बदलाव किए जाने के बाद 309 रुपये वाला प्लान 49 दिनों की वैधता के साथ हर दिन 1 जीबी डेटा के साथ आता है। 399 रुपये वाले प्लान में यही सुविधा 70 दिनों के लिए मिलती है। इसी तरह से ग्राहक 84 दिनों तक हर दिन 1 जीबी के हिसाब 84 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। इस प्लान की कीमत 459 रुपये है। ग्राहक 499 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज करके 91 दिनों तक हर दिन 1 जीबी डेटा वाला फायदा पा सकते हैं। बता दें कि रिलायंस जियो के सभी प्लान मुफ्त कॉल और एसएमएस की सुविधा के साथ आते हैं। इसके अलावा जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।

Airtel के हर दिन 1 जीबी डेटा वाले प्लान
Advertisement
एयरटेल के पास हर दिन 1 जीबी डेटा वाले सिर्फ दो प्लान हैं। 399 रुपये वाले प्लान में हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है। दूसरी तरफ, 448 रुपये के रीचार्ज में आपको 70 दिनों के लिए इस्तेमाल के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा मिलेगा। मुफ्त कॉल की सुविधा है, रोमिंग में भी और हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त हैं। अगर आपको ज़्यादा डेटा की ज़रूरत है और कम वैधता के साथ समझौता कर सकते हैं तो एक प्लान 349 रुपये का है। यह 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। हालांकि, हर दिन आप सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त कॉल कर पाएंगे और हफ्ते भर की सीमा 1,000 मिनट है।

Vodafone के 1 जीबी डेटा वाले प्लान
Advertisement
एयरटेल की तरह वोडाफोन के पास भी हर दिन 1 जीबी डेटा वाले दो प्लान हैं। ये प्लान 348 रुपये और 392 रुपये के हैं। दोनों ही प्लान की वैधता 28 दिनों की है। 348 रुपये वाले प्लान में यूज़र को अनलिमिटेड कॉल के साथ हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, 392 रुपये वाले वोडाफोन प्लान में रोमिंग में भी मुफ्त कॉल करना संभव है। अगर आप अकसर ही ट्रैवल करते हैं तो यह प्लान बेहद ही कारगर है। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली-एनसीआर के लिए अलावा सभी टेलीकॉम सर्कल में 348 रुपये वाले प्लान में इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है।

BSNL का हर दिन 1 जीबी डेटा वाला प्लान
Advertisement
भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड के पास रिलायंस जियो को चुनौती देने के लिए 429 रुपये वाला प्लान है। इसमें ग्राहकों को 90 जीबी डेटा मिलता है और प्लान की वैधता 90 दिनों की है। हर दिन डेटा इस्तेमाल करने की सीमा 1 जीबी है। इसके अलावा आपको हर नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की भी सुविधा मिलेगी।

Idea का हर दिन 1 जीबी डेटा वाला प्लान
Advertisement
इस कंपनी का 357 रुपये वाला प्लान हर दिन 1 जीबी डेटा के साथ आता है। 28 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल के साथ ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेज पाएंगे। इसी तरह से एक प्लान 498 रुपये का है। इसमें भी 357 रुपये वाले प्लान की सारी सुविधाएं हैं, सिर्फ वैधता 70 दिनों की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, BSNL, Idea, Jio, Reliance Jio, Vodafone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.