BSNL का ऑफर, 90 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल

सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक नया वॉयस और डेटा प्लान पेश किया है। 90 दिनों की वैधता के साथ आने वाले 429 रुपये के इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड वॉयस और 1 जीबी डेटा मिलता है। बीएसएनएल का यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है।

BSNL का ऑफर, 90 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने एक नया वॉयस और डेटा प्लान पेश किया है। 90 दिनों की वैधता के साथ आने वाले 429 रुपये के इस प्लान में कंपनी अनलिमिटेड वॉयस और 1 जीबी डेटा मिलता है। बीएसएनएल का यह ऑफर सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है।

कंपनी ने मंगलवार को नई दिल्ली में कहा, इस प्लान के तहत किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त वॉयस (लोकल/एसटीडी) कॉल मिलती है। इसके अलावा 90 दिनों तक 90 जीबी डेटा (1 जीबी प्रतिदिन) का ऑफर है जो केरल सर्किल के अलावा देशभर में मिलेगा।

बीएसएनएल बोर्ड के निदेशक आर.के. मित्तल ने कहा, ''वॉयस और डेटा प्लान 429 रुपये में उपलब्ध है, यानी हर महीने आपको 143 रुपये प्रति महीने की प्रभावी कीमत होगी। बाज़ार में मौज़ूद यह अभी तक का सबसे किफ़ायती प्लान है।''

पिछले महीने ही, बीएसएनएल ने मोबिक्विक के साथ एक मोबाइल वॉलेट लॉन्च किया। उस समय, टेलीकॉम ऑपरेटर ने बताया था कि इस वॉलेट के जरिए कंपनी के मौज़ूद 10 करोड़ ग्राहक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भुगतना और लेनदेन कर पाएंगे।

इस वॉलेट के माध्यम से तेजी से ऑनलाइन रिचार्ज, बिलों का भुगतान, खरीदारी, बस की बुकिंग जैसे कई काम किए जा सकते हैं। बीएसएनएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्वत ने कहा, "बीएसएनएल और मोबिक्विक के बीच इस रणनीतिक भागीदारी से देश को कैशलेश समाज बनाने में मदद मिलेगी, जोकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »