• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel, Vi, Jio के 129 रुपये के प्लान में मिलेगा 2GB तक डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग: जानें कौन है बेहतर...

Airtel, Vi, Jio के 129 रुपये के प्लान में मिलेगा 2GB तक डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग: जानें कौन है बेहतर...

यदि आप ऐसे सस्ते प्लान की तलाश में है, जो आपको मुफ्त एसएमएस (Free SMS Plans) की सुविधा देता है, तो हम आपकी इस तलाश को आसान बना रहे हैं।

Airtel, Vi, Jio के 129 रुपये के प्लान में मिलेगा 2GB तक डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग: जानें कौन है बेहतर...

Airtel, Vi और Jio के 129 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 2GB तक डेटा मिलता है

ख़ास बातें
  • Vodafone Idea (Vi), Jio और Airtel के पास है 129 रुपये का प्लान
  • तीनों प्लान में मिलता है अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसमएस का फायदा
  • वैलिडिटी और डेटा बेनिफिट के मामले में हैं अंतर
विज्ञापन
Reliance Jio, Airtel और Vodafone-Idea के पास अनलिमिटेड डेटा (Unlimited data plans) और कॉलिंग वाले कई सस्ते प्लान उपलब्ध हैं, लेकिन कई सस्ते प्लान ऐसे हैं, जिनमें मुफ्त SMS की सुविधा नहीं मिलती है। ऐसे में यूज़र को प्रति मैसेज चार्ज देना पड़ता है। यदि आपको भी समय समय पर SMS करने की जरूरत पड़ती है और आप ऐसे सस्ते प्लान की तलाश में है, जो आपको मुफ्त एसएमएस (Free SMS Plans) की सुविधा देता है, तो हम आपकी इस तलाश को आसान बना रहे हैं। यहां हम आपको Airtel, Vi और Jio के 129 रुपये के प्रीपेड रीचार्ड प्लान (Prepaid recharge plans) के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको कॉलिंग और डेटा का बेनिफिट तो मिलेगा ही, साथ ही आपको फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी।
 

Airtel Rs 129 Plan Benefits

Airtel का 129 रुपये वाला प्लान 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें 1GB डेटा मिलता है। ध्यान रहे, यह डेली डेटा नहीं है, बल्कि इसे एक-साथ क्रेडिट किया जाता है। इसके अलावा, आपको प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है। जैसा कि हमने बताया, इस प्लान में 300 मुफ्त SMS भी मिलेंगे। प्लान के बेनिफिट्स यहीं नहीं खत्म होते, इस प्लान में आपको Prime Video का 30 दिन का मुफ्त ट्रायल, Wynk Music और Airtel Xstream का सब्सक्रिप्शन और मुफ्त Hellotunes जैसे फायदे भी मिलेंगे। 
 

Reliance Jio Rs 129 Plan Benefits

रिलायंस जियो के पास भी 129 रुपये का प्लान है। इस प्लान में Airtel की तुलना में चार दिनों की अतिरिक्त वैधता, यानी कुल 28 दिन मिलते हैं। इसमें ग्राहकों को कुल 2GB डेटा मिलता है। साथ ही आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। प्लान में एयरटेल की तरह 300 मुफ्त SMS मिलेंगे। इस प्लान में JioTV, JioCinema, JioNews, JioCloud आदि जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलेगा। 
 

Vi Rs 129 Plan Benefits

वोडाफोन-आइडिया (Vi) के प्लान की वैधता 24 दिन है। इस प्लान में भी जियो की तरह कुल 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा आपको कुल 300 फ्री SMS मिलेंगे। हालांकि यहां एक फायदा कम किया गया है। वोडाफोन-आइडिया अपने 129 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म या ऐप्स का सब्सक्रिप्शन नहीं देता।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »