Airtel ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ मुफ्त नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन

ऑफर के तहत, 1,099 रुपये या उससे महंगे एयरटेल वी फाइबर प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को एयरटेलथैंक्स प्रोग्राम के तहत कई ऑफर्स दिए जाएंगे।

विज्ञापन
अपडेटेड: 27 जून 2019 17:28 IST
ख़ास बातें
  • तीन महीने का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन मिलेगा
  • एक साल के लिए अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा
  • Zee5 और Airtel TV का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा
Airtel ने अपने कस्टमर रीवार्ड्स प्रोग्राम #AirtelThanks का विस्तार किया है। अब एयरटेल का होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन ‘V-Fiber' इस्तेमाल करने वाले सब्सक्राइबर्स कंपनी की ओर से एक्सक्लूसिव फायदे पाएंगे। ऑफर के तहत, 1,099 रुपये या उससे महंगे एयरटेल वी फाइबर प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को एयरटेलथैंक्स प्रोग्राम के तहत कई ऑफर्स दिए जाएंगे। ग्राहकों को नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, ज़ी5 और एयरटेल टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस हफ्ते ही Airtel ने इस प्रोग्राम के तहत अपने प्रीपेड और पोस्टपेड मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिए मुफ्त हेलो ट्यून्स देने का ऐलान किया था। इसके लिए कम से कम 129 रुपये का प्लान चुनना होगा।

याद रहे कि Airtel ने कुछ ऐसे ही फायदे का ऐलान बीते साल अगस्त में किया था। उस वक्त पर कंपनी ने चुनिंदा पोस्टपेड और प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को येफायदें देने की बात की थी। कंपनी ने अक्टूबर महीने में अपने पोस्टपेड यूज़र्स को मुफ्त नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन देना शुरू किया था। ब्रॉडबैंड यूज़र्स को बोनस डेटा, Netflix सब्सक्रिप्शन और Amazon Prime सब्सक्रिप्शन 1,299 रुपये से महंगे प्लान के साथ देना शुरू किया था। ये फायदे 2019 की जनवरी महीने से मिलने शुरू हुए थे।
 

1,099 रुपये वाले वी-फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान वाले यूज़र्स के लिए एयरटेलथैंक्स ऑफर्स

1,099 रुपये वाले प्लान में यूज़र्स को 100 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। हर महीने 300 जीबी डेटा दिया जाएगा। साथ में रोलओवर की सुविधा होगी। इसके साथ 500 जीबी डेटा वन टाइम बोनस के तौर पर मिलेगा। 1,099 रुपये वाले प्लान के साथ ग्राहकों को तीन महीने का नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन, एक साल के लिए अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन, Zee5 का सब्सक्रिप्शन और Airtel TV का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
 

1,599 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान के साथ मिलने वाले फायदे

1,599 रुपये वाले प्लान में यूज़र्स को 300 एमबीपीएस की स्पीड से हर महीने 600 जीबी डेटा मिलेगा। रोलओवर की भी सुविधा होगी। यूज़र्स को एक बार 1000 जीबी डेटा बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस प्लान के साथ #AirtelThanks प्रोग्राम वाले फायदे मिलेंगे। फायदा 1,099 रुपये प्लान वाला ही होगा।
 

1,999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान के साथ मिलने वाले हैं ये फायदे

1,999 रुपये वाले प्लान में इंटरनेट की स्पीड 100 एमबीपीएस ही है। लेकिन यह अनलिमिटेड डेटा के साथ आता है। इसके अलाव इस प्लान के साथ भी एयरटेल थैंक्स ऑफर्स बाकी प्लान जैसे ही हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bharti Airtel, Airtel, Airtel Broadband, AirtelThanks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.