सभी Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, फ्री मिलेगा मिस्ड कॉल अलर्ट

इस सर्विस को Reliance Jio भी अपने यूजर्स को लंबे समय से मुहैया कराती आ रही है। यहां एक अंतर है कि जियो यूजर्स को मिस्ड कॉल अलर्ट अपने नंबर पर SMS के जरिए मिलते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जून 2022 20:04 IST
ख़ास बातें
  • यह सर्विस पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध होगी
  • इस फीचर का इस्तेमाल Airtel Thanks ऐप के जरिए करना होगा
  • फीचर का फायदा किसी भी प्लान में उठाया जा सकता है

Jio अपने यूजर्स को यह फीचर लंबे समय से देती आ रही है

देश के बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने कथित तौर पर 'स्मार्ट मिस्ड कॉल अलर्ट' फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को उन मिस्ड कॉल्स के बारे में सूचित करेगा, जो उनके नंबर के नेटवर्क कवरेज से बाहर रहने पर आई हो। Jio पहले से ही इस फीचर को अपने यूजर्स को मुफ्त में मुहैया कराती आई है। यूं तो इसके नाम में 'स्मार्ट' शब्द का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन यह आम मिस्ड कॉल अलर्ट की तरह ही काम करता है। 

Telecom Talk के अनुसार, Airtel अपने यूजर्स को अब फ्री में मिस्ड कॉल अलर्ट देगा। अलर्ट के SMS मैसेज के जरिए प्राप्त होगा। ये उन मिस्ड कॉल्स की सूचना होगी, जो उस समय आ रही हो, जब यूजर का नंबर कवजेट एरिया से बाहर हो। रिपोर्ट कहती है कि एयरटेल स्मार्ट मिस्ड कॉल अलर्ट यूजर्स के लिए तब दिखाई देगा, जब वे Airtel Thanks ऐप पर जाएंगे और मिस्ड कॉल अलर्ट सेक्शन ढूंढेंगे।
Advertisement

यह उन यूजर्स के लिए बेहद काम की सर्विस है, जो ज्यादातर ट्रैवल करते हैं या असकर उन क्षेत्रों में जाते हैं, जहां नेटवर्क की समस्या हो। ऐसे समय में उस यूजर को उन सभी लोगों के बारे में जानकारी मिलेगी, जिन्होंने यूजर के नेवटर्क कवरेज से बाहर रहने पर कॉन्टेक्ट किया हो।

रिपोर्ट आगे यह भी बताती है कि यह सर्विस पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध होगी। जैसा कि हमने बताया, इस फीचर का इस्तेमाल Airtel Thanks ऐप के जरिए किया जा सकता है। इस फीचर का फायदा किसी भी प्लान में उठाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए कनेक्शन का एक्टिव होना जरूरी है।
Advertisement

इस सर्विस को Reliance Jio भी अपने यूजर्स को लंबे समय से मुहैया कराती आ रही है। यहां एक अंतर है कि जियो यूजर्स को मिस्ड कॉल अलर्ट अपने नंबर पर SMS के जरिए मिलते हैं। निश्चित रूप से यह ज्यादा सुविधाजनक है, क्योंकि यूजर्स को मिस्ड कॉल जांचने के लिए बार-बार ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Missed Call Alert
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.