एयरटेल प्रीपेड ग्राहकों के लिए खुशखबरी, इंटरनेट डेटा दरों में भारी कटौती

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जुलाई 2016 11:20 IST
एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को फायदा पहुंचाते हुए इंटरनेट डेटा की दरों में भारी कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने रविवार को जानकारी दी कि अब पुरानी ही दरों में ग्राहकों को 67 फीसदी तक ज्यादा डेटा मिलेगा। ज्ञात हो कि टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेल्युलर ने भी पिछले हफ्ते इंटरनेट दरों में कटौती का ऐलान किया था।

नई दरों के तहत, अब 655 रुपये के मासिक रीचार्ज पर 5 जीबी 4जी/ 3जी डेटा मिलेगा। पहले इस रीचार्ज के साथ 3 जीबी डेटा मिलता था, यानी 67 फीसदी का फायदा।
Advertisement

अब 455 रुपये के मासिक रीचार्ज पर 2 जीबी की जगह 3 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा, यानी 54 फीसदी ज़्यादा।

इसके अलावा 2जी/3जी/4जी सेशे पैक में 48 फीसदी तक का फायदा मिलेगा। अब 25 रुपये के रीचार्ज पर 100 एमबी की तुलना में 145 एमबी 2जी डेटा मिलेगा।
Advertisement

5 रुपये के एक दिन के 2जी डेटा पैक में ग्राहकों में 48 प्रतिशत ज्यादा 30 एमबी डेटा मिलेगा।
Advertisement

एयरटेल ने कहा, "मासिक पैक में ज्यादा डेटा मिलने से मौजूदा ग्राहकों द्वारा और इंटरनेट किए जाने की उम्मीद है। वहीं, सेशे पैक अब पहले से ज्यादा किफायती हैं और यह पहली बार इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।"

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Bharti Airtel, Data Price, Idea Cellular, India, Telecom

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.