• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Elon Musk से पहले Airtel शुरू करेगी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस! जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी

Elon Musk से पहले Airtel शुरू करेगी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस! जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी

कंपनी के वाइस चेयरमैन, राजन भारती मित्तल के मुताबिक भारती एंटरप्राइसेस स्पेक्ट्रम एलोकेशन का इंतजार कर रही है और गुजरात और तमिलनाडु में दो स्टेशन्स को पहले ही तैयार कर चुकी है।

Elon Musk से पहले Airtel शुरू करेगी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस! जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • Bharti Enterprises ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट, DoT के पास आवेदन दायर किया था
  • स्पेक्ट्रम एलोकेशन का इंतजार कर रही है कंपनी
  • गुजरात और तमिलनाडु में दो स्टेशन्स को पहले ही तैयार कर चुकी है
विज्ञापन
Bharti Enterprises ने पिछले महीने सैटेलाइट टेलीकॉम सर्विस शुरू करने के लिए केंद्र सरकार के अधीन टेलीकॉम डिपार्टमेंट, DoT के पास आवेदन दायर किया था। इस अप्रूवल के बाद ही कंपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस शुरू कर सकती है। वहीं, दूसरी ओर बिलिनेयर Elon Musk की कंपनी Starlink भी भारत में कदम रखने के भरसक प्रयास कर रही है। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि Airtel अपने प्रतिद्वंदियों के बीच भारत में लीड हासिल करने के लिए कमर कस चुकी है। कंपनी के वाइस चेयरमैन, राजन भारती मित्तल के मुताबिक भारती एंटरप्राइसेस स्पेक्ट्रम एलोकेशन का इंतजार कर रही है और गुजरात और तमिलनाडु में दो स्टेशन्स को पहले ही तैयार कर चुकी है। कंपनी को केवल अनुमति मिलने का इंतजार है, जिसके बाद एयटेल भारत में सैटेलाइट टेलीकॉम देने वाली पहली कंपनी बन जाएगी।

हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने कहा था सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का एलोकेशन करने से कंज्यूमर्स को अधिक विकल्प मिलेंगे। उन्होंने Reliance Jio की इस आशंका को गलत बताया था कि इससे स्टारलिंक को फायदा होगा। पिछले कुछ महीनों से सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम को दिए जाने के प्रोसेस को लेकर स्टारलिंक का Mukesh Ambani की रिलायंस जियो के साथ विवाद चल रहा था। सैटेलाइट स्पेक्ट्रम के लिए रिलायंस जियो ने ऑक्शन करने की मांग रखी थी। हालांकि, सरकार ने इंटरनेशनल ट्रेंड के अनुसार इस स्पेक्ट्रम को एलोकेट करने का फैसला किया है। एनालिस्ट्स का कहना है कि इस स्पेक्ट्रम का ऑक्शन करने पर अधिक इनवेस्टमेंट करने की जरूरत होगी और इससे इंटरनेशनल टेलीकॉम कंपनियां पीछे हट सकती हैं।
 

What is Satellite Broadband Service?

सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस एक तरह की इंटरनेट सेवा है, जो सैटेलाइट के जरिए काम करती है। इसमें डेटा ट्रांसमिशन के लिए फाइबर ऑप्टिक केबल या मोबाइल टावर की जरूरत नहीं होती, बल्कि सिग्नल सीधे सैटेलाइट से भेजे और रिसीव किए जाते हैं। इस सर्विस के लिए एक सैटेलाइट डिश और मॉडेम की जरूरत होती है, जो यूजर्स के स्थान से उपग्रह तक डेटा भेजता और प्राप्त करता है। यह सर्विस खासतौर पर उन इलाकों में उपयोगी होती है, जहां फाइबर ब्रॉडबैंड या मोबाइल नेटवर्क की पहुंच सीमित होती है, जैसे ग्रामीण क्षेत्र, पहाड़ी इलाके या समुद्री जहाज।

SpaceX की Starlink, Bharti Enterprises द्वारा बैक्ड OneWeb और Amazon की Project Kuiper जैसी कंपनियां इस तकनीक पर काम कर रही हैं। हालांकि, सैटेलाइट ब्रॉडबैंड की लागत अभी फाइबर इंटरनेट से ज्यादा हो सकती है, लेकिन यह दूरदराज के इलाकों में कनेक्टिविटी का बेहतरीन समाधान है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  6. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »