105GB तक डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री OTT सब्सक्रिप्शन के साथ 3 Airtel पोस्टपेड प्लान लॉन्च, कीमत 599 रुपये से शुरू

Airtel ने अपनी वेबसाइट पर 599 रुपये, 799 रुपये और 998 रुपये के तीनों पोस्टपेड प्लान को लिस्ट कर दिया है। नए प्लान कई बेनिफिट्स से लैस आते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 मार्च 2023 20:55 IST
ख़ास बातें
  • 599 रुपये के पोस्टपेड प्लान 75GB डेटा प्रति माह मिलेगा
  • 799 रुपये और 998 रुपये के प्लान में मिलेगा 105GB डेटा
  • 799 रुपये और 998 रुपये के प्लान Airtel Black के तहत आते हैं

Airtel के इन 3 प्लान की कीमत 599 रुपये, 799 रुपये और 998 रुपये है

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने कुछ नए पोस्टपेड फैमिली प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 599 रुपये, 799 रुपये और 998 रुपये है। 599 रुपये का प्लान व्यक्तिगत पोस्टपेड प्लान है, जबकि अन्य दो एयरटेल ब्लैक प्लान हैं, जो DTH और ब्रॉडबैंड सर्विस के साथ आते हैं और साथ ही अतिरिक्त ऐड-ऑन सिम का फायदा भी देते हैं। इनमें OTT प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन और साथ ही कॉलिंग, SMS और डेटा जैसे फायदे भी मिलते हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Airtel ने अपनी वेबसाइट पर 599 रुपये, 799 रुपये और 998 रुपये के तीनों पोस्टपेड प्लान को लिस्ट कर दिया है। नए प्लान कई बेनिफिट्स से लैस आते हैं। शुरुआत 599 रुपये के पोस्टपेड प्लान से करते हैं, जो एयरटेल यूजर्स को डेटा रोलओवर की सुविधा के साथ कुल 75GB डेटा प्रति माह देगा। इसके अलावा प्रति माह इसमें 100 फ्री SMS, अनलिमिटेड नेशनल कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान में नियमित कनेक्शन के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एक फ्री ऐड-ऑन कनेक्शन भी लिया जा सकता है। इसके अलावा यूजर्स को 6 महीने के लिए Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, फ्री हैंडसेट प्रोटेक्शन प्लान भी मिलेगा।

अगला 799 रुपये Airtel Black प्लान है, जो नियमित कनेक्शन के साथ एक ऐड-ऑन कनेक्शन का ऑप्शन देता है। इसमें अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल के साथ कुल 105GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, सब्सक्राइबर्स को Amazon Prime Video, Disney Plus Hotstar और Airtel Xtreme ऐप समेत 12 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में 260 रुपये कीमत के TV चैनल्स का फायदा भी मिल रहा है।

आखिरी 998 रुपये का Airtel Black प्लान है, जो मोबाइल कनेक्शन के साथ-साथ ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन कनेक्शन का फायदा भी देता है। इस प्लान में एक नियमित और एक ऐड-ऑन कनेक्शन मिलता है। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कुल 105GB डेटा मिलता है। इसके अलावा, आपको अनलिमिटेड कॉल के साथ एक लैंडलाइन कनेक्शन और 40 Mbps स्पीड वाला ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी मिलेगा। इस प्लान में भी Amazon Prime Video, Disney Plus Hotstar और Airtel Xtreme ऐप का एक्सेस मिलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.