Airtel का 448 रुपये वाला रीचार्ज पैक हुआ और फायदेमंद

Airtel ने अपने 448 रुपये वाले रीचार्ज पैक में कुछ बदलाव किए हैं। अब इस टेलीकॉम कंपनी के 448 रुपये वाले रीचार्ज पैक में यूज़र को 82 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2018 18:50 IST
ख़ास बातें
  • ग्राहक को 82 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा
  • Airtel यूज़र के पास इस्तेमाल के लिए कुल 123 जीबी डेटा होगा
  • पहले 448 रुपये वाले रीचार्ज पैक में हर दिन 1 जीबी डेटा ही मिलता था
Airtel ने अपने 448 रुपये वाले रीचार्ज पैक में कुछ बदलाव किए हैं। अब इस टेलीकॉम कंपनी के 448 रुपये वाले रीचार्ज पैक में यूज़र को 82 दिनों तक अनलिमिटेड कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा की सुविधा मिलेगी। इससे पहले Airtel ने 28 दिनों की वैधता वाला 169 रुपये का रीचार्ज पैक पेश किया था। इसमें यूज़र को इस्तेमाल के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा मिलता है। 169 रुपये वाले रीचार्ज पैक को सभी सर्कल में लॉन्च किया गया था। इसके निशाने पर वोडाफोन का 169 रुपये वाला रीचार्ज पैक है। एयरटेल के पास 399 रुपये का रीचार्ज पैक भी है। इसमें ग्राहक को 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा मिलता है।

अन्य फायदे की बात करें तो 448 रुपये वाले रीचार्ज पैक के अपग्रेड हो जाने के बाद ग्राहक को 82 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह से Airtel यूज़र के पास इस्तेमाल के लिए कुल 123 जीबी डेटा होगा। पहले 448 रुपये वाले रीचार्ज पैक में 82 दिनों तक इस्तेमाल के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा ही मिलता था।
 

डेटा के फायदे के अलावा यूज़र के लिए अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा है। हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकेंगे। कंपनी का 399 रुपये वाला रीचार्ज पैक 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस के अलावा और हर दिन 1 जीबी डेटा मिलता है।

बीते हफ्ते, Airtel ने 169 रुपये का रीचार्ज पैक लॉन्च किया था। इसमें इस्तेमाल के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा मिलेगा। 28 दिनों की वैधता वाले इस पैक में अनलिमिटेड नेशनल कॉल के अलावा हर दिन 100 एसएमएस भेजने की भी सुविधा है। 448 रुपये वाले रीचार्ज पैक में किए गए बदलाव के बारे में सबसे पहले जानकारी TelecomTalk ने दी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bharti Airtel, Airtel Rs 448 recharge, Airtel

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
  3. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  4. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. खो गया है आपका स्मार्टफोन तो फाइंड माय डिवाइस फीचर से ऐसे खोजें
  2. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
  3. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  6. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  8. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  9. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  10. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.