• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक

OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक

OnePlus Nord CE 6 सीरीज अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाली है।

OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 6 Lite में डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स चिपसेट मिलेगा।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 6 Lite में डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स चिपसेट मिलेगा।
  • OnePlus Nord CE 6 Lite में 7,000mAh की बैटरी होगी।
  • OnePlus Nord CE 6 Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
विज्ञापन

OnePlus Nord CE 6 सीरीज अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाली है। इस लाइनअप में OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite शामिल होंगे। भारत में लॉन्च से कुछ दिन पहले OnePlus ने इन स्मार्टफोन के लिए अलग-अलग माइक्रोसाइट लाइव की है, जिसमें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स का खुलासा हुआ है। आगामी OnePlus Nord CE 6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 सीरीज चिपसेट होगा, जबकि OnePlus Nord CE 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर होगा। आइए OnePlus Nord CE 6 सीरीज के बारे में विस्तारसे जानते हैं।

OnePlus Nord CE 6 Lite कब होगा लॉन्च

OnePlus Nord CE 6 Lite भारतीय बाजार में OnePlus Nord CE 6 के साथ 7 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus Nord CE 6 Lite Specification (Expected)

OnePlus Nord CE 6 Lite के लिए लाइव माइक्रोसाइट के अनुसार, OnePlus Nord CE 6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स चिपसेट मिलेगा। OnePlus के अनुसार, यह 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये की कीमत वाला भारत में सबसे फास्ट होगा। स्मार्टफोन निर्माता का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 10,30,000 से ज्यादा प्वाइंट हासिल किए हैं।

इसके अलावा यह भी पुष्टि हुई है कि यह एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड लेटेस्ट OxygenOS 16 के साथ आएगा। OnePlus का कहना है कि कंपनी के इंटरनल टेस्टिंग रिजल्ट के अनुसार, फोन 5 साल तक बेहतर सिस्टम पर काम करेगा। इसके अलावा OnePlus Nord CE 6 Lite में 144Hz तक की रिफ्रेश रेट वाली फ्लैट डिस्प्ले होगी। इसमें सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच डिस्प्ले कटआउट होगा।

OnePlus Nord CE 6 Lite के बारे में दावा किया गया है कि यह सबवे सर्फर्स गेम में 144 fps गेमिंग का सपोर्ट करता है। हालांकि, बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) और कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल (CODM) जैसे बैटल रॉयल गेम्स में यह 90 fps तक लिमिटेड रहेगा। OnePlus Nord CE 6 Lite में 7,000mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन 2 दिनों तक बैटरी लाइफ प्रदान करेगा और 1,200 बार फुल चार्ज होने के बाद भी इसकी बैटरी कैपेसिटी काफी अच्छी बनी रहेगी।

सबसे आखिर में Nord CE 6 Lite में पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 4K मोशन फोटो का सपोर्ट करता है। OnePlus Nord CE 6 Lite को भारत में 7 मई को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »