Relinace Jio की तरह Airtel भी दे रही है 84 जीबी डेटा

रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से एयरटेल ने नया प्लान पेश किया है जिसमें ग्राहकों को 84 दिनों के लिए 84 जीबी डेटा दिया जा रहा है। यह ऑफर प्रीपेड ग्राहकों के लिए है और इसकी कीमत 399 रुपये है।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 7 अगस्त 2017 13:39 IST
ख़ास बातें
  • यह ऑफर प्रीपेड ग्राहकों के लिए है और इसकी कीमत 399 रुपये है
  • Airtel ने साफ कहा है कि यह ऑफर सिर्फ 4जी सिम के साथ मिलेगा
  • इसे कंपनी के किसी अन्य ऑफर के साथ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता
रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से एयरटेल ने नया प्लान पेश किया है जिसमें ग्राहकों को 84 दिनों के लिए 84 जीबी डेटा दिया जा रहा है। यह ऑफर प्रीपेड ग्राहकों के लिए है और इसकी कीमत 399 रुपये है। Airtel ने साफ कहा है कि यह ऑफर सिर्फ 4जी सिम के साथ मिलेगा और इसे कंपनी के किसी अन्य ऑफर के साथ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

एयरटेल के नए 399 रुपये के प्लान के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके साथ हर दिन 1 जीबी सीमा के साथ 84 जीबी डेटा भी मिलेगा। एयरटेल की वेबसाइट को खंगालने के बाद हमने पाया कि एक हफ्ते की अनलिमिटेड फोन कॉल की सीमा 1000 मिनट की है। टॉक टाइम सीमा खत्म होने के बाद हफ्ते के अंत तक ग्राहकों को कॉल करने के लिए एयरटेल नेटवर्क पर 0.10 रुपये प्रति मिनट और अन्य नेटवर्क पर 0.30 रुपये प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा।

इसका मतलब है कि अगर किसी ग्राहक ने हफ्ता पूरा होने से पहले ही अनलिमिटेड कॉल की सीमा पूरी कर ली तो उसे इसके बाद के कॉल के लिए भुगतान करना पड़ेगा। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि एयरटेल का यह प्लान रिलायंस जियो द्वारा पिछले महीने लॉन्च किए गए प्लान से काफी मेल खाता है। मज़ेदार बात यह है कि वोडाफोन ने भी रिलायंस जियो के बाद ऐसा ही प्लान को पेश किया था।

एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को इस महीने से किसी बिल साइकल में निर्धारित डेटा की खपत नहीं करने पर कोई चिंता नहीं होगी। दरअसल, Airtel ने पिछले महीने वादा किया था कि वह 1 अगस्त से डेटा रोल ओवर प्रोग्राम का आगाज करेगी। यह ऑफर अब हर ग्राहक के लिए उपलब्ध है। वैसे, कुछ ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा पहले से मिलने लगा था। एयरटेल ने पहले ही जानकारी दी थी कि डेटा रोल ओवर वाली सुविधा सिर्फ पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है। इसे प्रीपेड या ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए नहीं पेश किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.