Jio के जवाब में Airtel का 159 रुपये वाला प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉल की सुविधा

ऐसा लगता है कि रिलायंस जियो को चुनौती देने के लिए एयरटेल हर हफ्ते नया प्लान उतारने की योजना बनाई है। अब Airtel ने 159 रुपये वाला रीचार्ज पैक पेश किया है।

Jio के जवाब में Airtel का 159 रुपये वाला प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉल की सुविधा
ख़ास बातें
  • एयरटेल के इस प्लान की वैधता 21 दिनों की है
  • यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा सुविधा के साथ आता है
  • जवाब में रिलायंस जियो के पास 149 रुपये का प्लान है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि रिलायंस जियो को चुनौती देने के लिए एयरटेल हर हफ्ते नया प्लान उतारने की योजना बनाई है। अब Airtel ने 159 रुपये वाला रीचार्ज पैक पेश किया है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा सुविधा के साथ आता है। कंपनी की नज़र पर Vodafone और Jio के मौज़ूदा प्लान हैं। नए Airtel प्लान में यूज़र को इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 3जी या 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा 21 दिनों की वैधता वाले इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। गौर करने वाली बात है कि एयरटेल के इस प्लान में मिलने वाली वॉयस कॉलिंग सुविधा में कोई सीमा नहीं है।

Airtel ने नया 159 रुपये वाला रीचार्ज पैक मार्केट में उतारा है। एयरटेल अपने ग्राहकों को 159 रुपये वाले रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड कॉल की सुविधा दे रही है। इसके अतिरिक्त यूज़र को इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा कुल 100 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, एयरटेल के इस प्लान की वैधता 21 दिनों की है। यह जानकारी टेलीकॉमटॉक ने दी है। रिपोर्ट ने कहा गया है कि Airtel अलग-अलग सर्कल में अलग डेटा फायदा देगी। कुल सर्कल में इस्तेमाल के लिए हर दिन 1 जीबी डेटा दिया जा रहा है।
 
vodafone

Airtel के 159 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के जवाब में रिलायंस जियो के पास 149 रुपये का प्लान है। यह अनलिमिटेड कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 1 जीबी डेटा के साथ आता है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। इसके साथ जियो का ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। एयरटेल के पास भी 149 रुपये वाला प्लान है। इसमें अनलिमिटेड कॉल, हर दिन 100 एसएमएस और 2 जीबी डेटा मिलता है। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

दूसरी तरफ, Airtel द्वारा अपने 168 रुपये वाले प्रीपेड पैक में बदलाव किए जाने की खबर आई थी। इसमें यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग) की सुविधाएं मिल रही हैं। इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Recharge Pack, Airtel Prepaid
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »